जब Divyanka Tripathi से फैन ने उनके पति से एक दिन के लिए शादी के लिए कहा तो दिया ऐसा मजेदार जवाब

Summary :

टीवी का मशहूर सीरियल ये हैं मोहब्बतें की अभिनेत्री Divyanka Tripathi  और उनके पति विवेक दाहिया हमेशा अपने फोटोज और वैकेशंस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

टीवी का मशहूर सीरियल ये हैं मोहब्बतें की अभिनेत्री Divyanka Tripathi  और उनके पति विवेक दाहिया हमेशा अपने फोटोज और वैकेशंस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। फैंस उनकी फोटोज पर तरह-तरह के कमेंट् करते हैं।

दरअसल विवेक दाहिया ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शर्टलेस फोटो शेयर की। इस फोटो को लाखों लोगों ने लाइक क‍िया, लेक‍िन एक यूजर ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर डाला। इस फीमेल यूजर ने कमेंट क‍िया क‍ि क्या वो उनसे शादी कर सकती है सिर्फ एक दिन के लिए।

https://www.instagram.com/p/BlM_LxVniPt/?hl=hi&taken-by=divyankatripathidahiya

हुआ ये कि विवेक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक शर्टलेस तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपनों बॉडी को फ्लौंट करते हुए नजर आये। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने ये फिसिक पाने के लिए कड़ी मेहनत की है।  विवेक तस्वीर में यकीनन सुपर हॉट लग रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Blum-jKA9NA/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

अपने पत‍ि को म‍िले शादी के प्रपोजल पर Divyanka Tripathi ने तुरंत र‍िएक्‍ट क‍िया और फीमेल यूजर को तुरंत आड़े हाथ ले ल‍िया।  दिव्यांका ने कमेंट करते हुए लिखा।

जैसे ही विवेक ने तस्वीर को शेयर किया फैन्स उस पर कमेंट करने लगे और उनकी जमकर तारीफ की।  एक फैन अपनी उत्सुकता को रोक नहीं पायी और विवेक को कमेंट में पूछ डाला कि क्या वो उनसे शादी कर सकती है सिर्फ एक दिन के लिए।  विवेक तो नहीं लेकिन उनकी प्यारी पत्नी Divyanka Tripathi ने एक मस्त जवाब दिया।  उन्होंने लिखा, “नो टचिंग नो टचिंग, ओनली सीइंग ओनली सीइंग”।

शादी को हुए दो साल

Divyanka Tripathi और विवेक ने इसी महीने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई थी। दिव्यांका ने दूसरी एनिवर्सरी मालदीव में सेलिब्रेट की। इस ट्रिप की फोटोज दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर क‍िए थे। विवेक से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया था कि शादी के बाद उनकी लाइफ में क्या बदलाव आए हैं।

विवेक ने कहा था- मैं अभी भी वैसा ही हूं, लेकिन अब मैं और ज्यादा इंडिपेंडेंट हो गया हूं। Divyanka Tripathi बहुत ही सपोर्टिंग पार्टनर हैं और मुझे बहुत मोटिवेट करती हैं। अपनी लाइफ में उन्हें पाकर मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं।

Desk Team