बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार में एक बार फिर जश्न का माहौल है। क्योंकि रणबीर कपूर के कजिन और एक्टर आदर जैन ने पत्नी अलेखा आडवाणी के साथ अब खुद की शादी को कानूनी रूप से रजिस्टर करा लिया है। हालांकि दोनों ने डेढ़ साल पहले पारंपरिक तरीके से धूमधाम के साथ शादी की थी, लेकिन अब उन्होंने अपनी मैरिज को ऑफिशियल बना लिया है। ऐसे में इस खास मौके की तस्वीरें कपल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल होती जा रही हैं।
Aadar Jain Official Wedding: खास बातें और मजेदार कैप्शन
View this post on Instagram
आदर जैन ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की रजिस्ट्री को लेकर जानकारी देते हुए तस्वीरें शेयर की और इसी के साथ उन्होंने बेहद ही मजेदार कैप्शन लिखा कि, ‘ट्रायल पीरियड: खत्म हुआ। न कोई रिटर्न, न कोई एक्सचेंज, न कोई वापसी! ऑफिशियली मिस्टर एंड मिसेज जैन!’ इसके बाद उन्होंने आगे लिखा कि आखिरकार उन्होंने अपने पसंदीदा इंसान के साथ रिश्ते को कानूनी जामा पहना दिया है और इस सबके लिए उन्होंने गणपति बप्पा का शुक्रिया अदा किया।

मैरिज रजिस्ट्रेशन सेरेमनी के दौरान शेयर की गई तस्वीरों में कपल बेहद खुश नजर आ रहा है और इस खास मौके पर उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद भी लिया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आदर और अलेखा ने साल 2025 की शुरुआत में ही शादी की थी। उन्होंने 12 जनवरी 2025 को गोवा में व्हाइट वेडिंग की थी, जिसमें रीमा जैन, अरमान जैन, नीतू कपूर और करिश्मा कपूर समेत कपूर परिवार के कई करीबी सदस्य शामिल हुए थे।
मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

गोवा में व्हाइट वेडिंग के बाद, 21 फरवरी 2025 को इस जोड़े ने मुंबई में हिंदू रीति-रिवाज से भी सात फेरे लिए थे। जिसमें बॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे नजर आए थे, अब गौरतलब है कि अलेखा आडवाणी से पहले आदर जैन का नाम एक्ट्रेस तारा सुतारिया के साथ जुड़ा था। हालांकि कुछ समय तक डेट करने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद आदर की जिंदगी में अलेखा की एंट्री हुई और अब दोनों कानूनी रूप से भी एक-दूसरे के हो गए हैं।


Download Android App
Download iOS App




