Govinda Second Marriage: Govinda ने कर ली अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग शादी?, आशीर्वाद लेने लाल बाग्चा राजा के दरबार में पहुंचे एक्टर

Summary :

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से तलाक और अनबन की खबरें सुर्खियों में हैं। गोविंदा का नाम को-स्टार कोमल रानी के साथ जुड़ने पर सुनीता ने नाराजगी जताई थी और तलाक की अर्जी वापस लेते हुए गोविंदा की दूसरी शादी की योजना का दावा किया था, जिसे गोविंदा के मैनेजर ने खारिज कर दिया। हालांकि इन सभी विवादों के बीच सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में गोविंदा को ईमानदार इंसान बताते हुए कहा कि उन्हें उनसे शादी करने का कोई पछतावा नहीं है।

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले काफी समय से चर्चाएं तेज़ हैं। क्योंकि ऐसा बताया जा रहा था कि दोनों जल्द ही एक-दूसरे से तलाक लेने वाले हैं। हालांकि बीच में दोनों के बीच सब कुछ ठीक होने की खबरें आई थीं, लेकिन गोविंदा का नाम उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़े जाने के बाद तलाक और अनबन की अफवाहों को फिर से हवा मिल गई।

Govinda Second Marriage: सुनीता ने वापस ली थी तलाक की अर्जी और दिया बयान

Govinda Second Marriage
Govinda Second Marriage (Source: Google)

सुनीता आहूजा ने ऐसे में तलाक की अर्जी वापस लेते हुए दावा किया था कि गोविंदा कोमल रानी से दूसरी शादी करने की प्लानिंग बना रहे थे, हालांकि गोविंदा के मैनेजर ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने इन विवादों के बीच गोविंदा को “बहुत अच्छा” और “ईमानदार” इंसान बताया। उन्होंने साफ किया कि उन्हें गोविंदा से शादी करने का उन्हें कोई पछतावा नहीं है।

 Govinda With Rumoured Girlfriend
Govinda With Rumoured Girlfriend (Source: Google)

सुनीता ने यह भी कहा था कि वह दिल से बहुत इमोशनल हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना शुरू कर दिया है। हालांकि हाल ही में गोविंदा का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी रूमर्ड गर्लफ्रैंड कोमल रानी के साथ लाल बाग्चा राजा के पांडाल में गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। लेकिन यहां पर चौंकाने वाली बात ये थी कि गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रैंड की मांग में सिंदूर था और वो गोविंदा के साथ काफी क्लोज़ नजर आ रही थी।

वायरल वीडियो से शादी की चर्चाएं तेज़

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

हालांकि लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए गोविंदा और कोमल दोनों ही भक्ति में लीन दिखाई दिए। इसके अलावा दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। माथे पर तिलक लगाए व्हाइट कुर्ते-पायजामे में गोविंदा काफी जंच रहे थे। तो वहीं, कोमल रानी हैवी वर्क वाली रेड साड़ी में दिखाई दीं। सुर्ख लाल साड़ी संग उन्होंने येलो ब्लाउज टीम-अप किया, इसके साथ हैवी नेकलेस, झुमके और चूड़ियां पहने कोमल सजी-धजी दिखाई दीं। उन्होंने डार्क शेड लिपस्टिक के साथ हैवी मेकअप किया हुआ था और ट्रेडिशनल लुक में वो काफी खूबसूरत लग रहीं थी।

कोमल वीडियोज में गोविंदा संग हंसती-खिलखिलाती हुई नजर आ रही हैं और पूरे इंटरनेट पर इस समय गोविंदा और कोमल के ही वीडियोज-फोटोज छाए हुए हैं। अब ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि क्या सच में गोविंदा ने कोमल संग शादी कर ली है या नहीं। हालंकि सच क्या है ये तो अब गोविंदा ही बता सकते हैं।

गोविंदा की पर्सनल लाइफ

Govinda Komal Rani Swarnakar
Govinda Komal Rani Swarnakar (Source: Google)

गोविंदा की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो उन्होंने साल 1987 में पत्नी सुनीता आहूजा से शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे भी हैं, लेकिन अब 39 साल बाद दोनों का रिश्ता बिखरता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी ओर कोमल रानी स्वर्णकार जल्द ही गोविंदा संग फिल्म ‘रूपा’ में दिखाई देंगी। ऐसे में अब ये समझ पाना काफी मुश्किल होता जा रहा है कि इस लव ट्राएंगल में गोविंदा का सच्चा प्यार आखिर है कौन?

Read More: Mahira Khan On Bihar Case: बिहार के जमुई कांड पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान का विवादित बयान? जानें क्या है पूरी सच्चाई

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।