बिहार के जमुई इलाके में नाबालिग स्टूडेंट्स के साथ हुई शर्मनाक और अभद्र मारपीट की घटना पर पूरा देश गुस्से में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद से जनता और मशहूर हस्तियां गुस्से से भर गई हैं। लेकिन इसी बीच अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस महिरा खान की एक इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें वो इंडिया को क्रिटीसाइज़ करती दिखाई दे रही हैं।
Mahira Khan On Bihar Case: वायरल हुआ महिरा खान की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट
Pakistan after Mahira Khan moral policing of India over the Bihar harassment case.😮💨
She just posted an Insta Story about the case, saying, “Look, even a 17-year-old girl is not safe in India. That’s why I thank Jinnah for creating Pakistan, because otherwise I would have had to… pic.twitter.com/9rRq1Xv3jj
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) September 22, 2026
दरअसल सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें बिहार में हुई छेड़छाड़ की घटना को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भारत को नैतिकता का पाठ पढ़ाती दिखाई दे रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने इस मामले पर एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की और कहा है कि, “देखिए, भारत में 17 साल की लड़की भी सुरक्षित नहीं है। इसीलिए मैं पाकिस्तान बनाने के लिए जिन्ना का शुक्रिया अदा करती हूं, क्योंकि अगर ऐसा न होता तो मुझे भारत में रहना पड़ता, जहां लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर सकतीं।”
इसके आगे अपनी बात जरी रखते हुए माहिरा ने कहा कि, जब मैं भारत में थी, तो मुझे भी वहां सुरक्षित महसूस नहीं हुआ था और मैं सभी भारतीय लड़कियों से गुज़ारिश करूंगी कि वे आज़ादी की ज़िंदगी जीने के लिए पाकिस्तान आ जाएं।
माहिरा की पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन

उनके इस पोस्ट को देखने के बाद मानों इंडिया में लोगों के अंदर इतना गुस्सा भर गया कि हर कोई उनको आड़े हाथ लेने लगा। कई लोगों ने इस वायरल पोस्ट को देखने के बाद कहा कि सबसे पहली बात तो ये है कि भारत में कोई भी दोषियों को बचाना नहीं चाहता और अगर आपको भारत में सेफ महसूस नहीं हुआ, तो आपने यहां काम क्यों किया? इसके अलावा पाकिस्तान और महिलाओं की आज़ादी को एक ही बात में रखना तो बहुत अजीब है।
क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई?

लेकिन कई लोगों को इस बात का पता नहीं होगा कि क्या वायरल हो रहा पोस्ट असली है भी या नहीं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया पर माहिरा के नाम से वायरल हो रही ये पोस्ट फेक हैं। दरअसल माहिरा ने बिहार में जुमई इलाके के केस को लेकर कोई स्टोरी नहीं लगाई है और ना ही इस मामले पर उन्होंने कुछ कहा है।
ऐसे में अगर उनके नाम से कोई पेज किसी तरह की पोस्ट शेयर कर रहा है तो वो सिर्फ व्यूज़ पाने के लिए और इस केस पर खुद के पेज को रीच दिलवाने के लिए कर रहा है। हालांकि सच्चाई क्या है और क्या नहीं इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है।


Download Android App
Download iOS App




