सुपरस्टार आमिर खान और किरण राव इसी साल एक दूसरे से हमेशा-हमेशा से अलह हो गये हैं और दोनों ने तलाक ले लिया है। वैसे भले ही ये दोनों पति-पत्नी के तौर पर भले ही वो साथ नहीं हैं, लेकिन दोनों अपने बेटे आजाद की को-पैरेंटिंग में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वैसे अपने नोट में आमिर और किरण राव ने लिखा भी था कि आजाद का ख्याल दोनों मिलकर रखेंगे। ऐसे में हाल ही में बेटे आजाद के जन्मदिन पर आमिर और किरण साथ में नजर आए।

आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ ने बेटे आजाद का बर्थडे मिलकर मनाया। आजाद के बर्थडे की कुछ तस्वीरें स्तंभकार और उपन्यासकार शोभा डे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में आमिर और किरण राव के साथ आजाद केक काटते हुए नजर आ रहे हैं।

वहीं इन तस्वीरों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है भले ही आमिर खान और किरण दोनों के बीच अब सब कुछ खत्म हो गया हो लेकिन कपल अपने बेटे के लिए इस मोमेंट को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों साथ में वीडियो के अलावा तस्वीरों में भी नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों के अलावा शोभा डे ने एक खूबसूरत वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है आजाद प्लेट में रखा हुआ छोटा का केक का पीस काटता हुआ नजर आ रहे है। इस दौरान आजाद के पास मां किरण और पिता आमिर खान भी मौजूद हैं। वहीं वीडियो के साथ उन्होंने लिखा ‘शानदार घर का खाना के साथ एक अद्भुत शाम।’
गौरतलब है आमिर खान और किरण राव 2005 में शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों का एक 10 साल का बेटा आजाद है। वहीं इस साल आमिर खान और किरण राव ने तलाक की घोषणा कि थी।

काम मोर्चे पर बात करें तो आमिर खान फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ अगले साल 14 अप्रैल को बैसाखी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर होंगी।


Download Android App
Download iOS App



