आईपीएल 2022 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने अपने रिटेन खिलाडियों के नाम की घोषणा कर दी है। इस दौरान एमआई ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कायरन पोलार्ड को रिटेन किया है। जबकि हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या इस लिस्ट से बाहर हैं। वैसे ये पांड्या ब्रदर्स काफी लंबे समय से इस टीम का हिस्सा हैं और टीम की अहम कड़ी रहे हैं।

साल 2015 में अपना आईपीएल डेब्यू करने वाले हार्दिक पांड्या के लिए सबसे खास बात ये रही उन्होंने यही से नाम खूब कमाया और उन्हें खतरनाक ऑलराउंडरों में पहचाना जाने लगा। वहीं अब मुंबई से रिलीज होने के बाद हार्दिक ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने ऐसे संकेत दिए हैं कि शायद वह दोबारा इस टीम में न लौटें।

हार्दिक ने शेयर किया भावुक पोस्ट…
28 साल के इस भारतीय क्रिकेटर ने एक भावुक वीडियो शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम आकउंट पर लिखा, मैं इन यादों को हमेशा पूरी जिंदगी में अपने साथ ही रखूंगा। मैं इन पलों को ताउम्र अपने साथ ही रखूंगा। यहां जो दोस्ती मैंने बनाई है, जो रिश्ते मैंने बनाए हैं, लोग, फैंस मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार रहूंगा। मैं सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर ही बेहतर नहीं हुआ हूं लेकिन एक इंसान के तौर पर भी बेहतर हुआ हूं। मैं यहां बड़े सपनों के साथ युवा क्रिकेटर के साथ आया था- हम साथ में जीते, हम साथ में हारे, हम साथ में लड़े। इस टीम के साथ बिताया हर पल मेरे दिल में खास जगह रखता है। सभी कहते हैं कि अच्छी चीजों का अंत होना होता है लेकिन मुंबई इंडियंस हमेशा मेरे दिल में रहेगी।
गौरतलब है पिछले कुछ महीनों से हार्दिक पांड्या खराब फॉर्म और चोटों से दुखीं चल रहे हैं। वहीं आईपीएल 2021 में हार्दिक का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। उन्होंने 14.11 के औसत से मात्र 127 रन बनाए थे। वहीं, उन्होंने पिछले सीजन एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की थी। वहीं आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले उनकी गेंदबाजी को लेकर काफी बातें हुईं। उन्होंने हालांकि विश्व कप में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी की थी लेकिन विकेट नहीं ले सके थे।

इसके अलावा हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड के विरुद्ध हाल ही में खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद अब मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें रिटेन न करने का फैसला किया है। दरअसल हार्दिक अपनी पीठ की चोट से परेशान हैं, जिस वजह से उन्हें गेंदबाजी करने में परेशानी हो रही है। वैसे हार्दिक ने मुंबई के साथ 2015, 2017, 2019, 2020 में आईपीएल खिताब जीता।


Download Android App
Download iOS App



