बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया है। रविवार उन्होंने अपनी आखिरी पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने कई बातें लिखीं। उन्होंने इतना प्यार देने के लिए फैंस को थैंक्यू भी कहा है। आमिर खान ने इस पोस्ट में कहा है कि हाल ही में उन्हें जन्मदिन पर फैंस ने ढेरों बधाईयां दीं उनके प्रति अपने प्यार का इज़हार किया जिसे देख उनका दिल वाकई भर आया। लेकिन इसी के साथ उन्होंने फैंस को ये झटका भी दे दिया।

दरअसल एक्टर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अब वे सोशल मीडिया को अलविदा कह रहे हैं। एक्टर के इस स्टेटमेंट को देख फैन्स के बीच हलचल मच गई कि एक्टर ऐसा क्यों कर रहे हैं। आमिर खान ने बताया कि ये उनकी आखिरी पोस्ट है। एक्टर आमिर खान के इस फैसले से फैंस को काफी हैरानी हो रही है। वो ये ख़बर सामने आने के बाद काफी शॉक्ड हैं।

चलिए अब बताते हैं कि आखिर आमिर खान ने अपनी आखिरी पोस्ट में लिखा क्या है। अपनी आखिरी पोस्ट में अपने चाहने वालों को धन्यवाद देने के साथ साथ आमिर ने सोशल मीडिया क्विट करने की बात कही। उनके मुताबिक वो फैंस से जुड़े रहेंगे लेकिन जैसे वो पहले जुड़े रहते थे वैसे। इसके अलावा उन्होंने एक आमिर खान प्रोडक्शन के एक अधिकारिक इंस्टाग्राम की घोषणा भी की है।

आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस का अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट क्रिएट किया है जहां फैंस अपने फेवरेट आमिर खान से संपर्क में रह सकते हैं। वहीं खास बात ये है कि इस इंस्टा से उन्होंने खुद को फॉलो किया है। आमिर खान ने अचानक से सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला क्यों किया ये किसी को समझ नहीं आ रहा है। लेकिन ख़बर है कि अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बनाई है। इससे पहले उन्होंने कुछ समय के लिए फोन का इस्तेमाल न करने का भी फैसला लिया था।

आपको बता दें कि आमिर खान इस साल क्रिसमस पर फैंस के लिए लाल सिंह चड्ढा रिलीज़ करने जा रहे हैं। इससे पहले बीते साल क्रिसमस पर ये फिल्म रिलीज़ होनी थी लेकिन लॉकडाउन में फिल्म पूरी न हो सकी। जिसके बाद रिलीज़ डेट को इस साल क्रिसमस तक के लिए खिसका दिया है।


Download Android App
Download iOS App



