लंबे समय तक बॉलीवुड से दूर रहे आमिर खान के बड़े भाई फैजल खान एक बार फ़िल्मी दुनिया में कमबैक करने जा रहे है। लेकिन इस बार फैजल हीरो के रूप में नहीं बल्कि बतौर निर्देशक बॉलीवुड में कमबैक करने वाले है।

इससे पहले फैजल ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘ जो जीता वही सिकंदर’ में सहायक निर्देशक के रूप में मंसूर खान के साथ काम कर चुके हैँ। वहीं उन्होंने ‘तुम मेरे हो’ में अपने पिता ताहिर खान के साथ भी काम किया था।

फैजल ने एक बयान में कहा, ‘‘ मेरी मां मुझे हमेशा कहती रहती थी कि मैं एक निर्देशक के रूप में अच्छा कर सकता हूं और मुझे पता है कि वह मेरे फैसले से आश्चर्यचकित हो जाएंगी।’’

खबर ये भी है की फैज़ल इस फिल्म में छोटा सा कैमियो करते हुए भी नजर आ सकते है। कुछ समय पहले फैज़ल ने अपने भाई आमिर पर कई बड़े आरोप लगाए थे और कहा था की आमिर की वजह से वो फिल्म इंडस्ट्री में नहीं टिक पाए।

अभिनेता 2000 में आई फिल्म ‘मेला’ में अपने भाई आमिर खान के साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में फैजल के अभिनय की चर्चा तो हुई पर उन्हें इंडस्ट्री में काम और दाम ना मिल पाया।

अपने आरोपों में फैजल ने ये भी कहा था कि आमिर ने उन्हें कभी सपोर्ट नहीं किया और जब वो बीमारी – डिप्रेशन के दौर से गुजर रहे थे तब भी आमिर ने उनकी कोई खैर खबर नहीं ली।

हालांकि आमिर ने कभी अपनी तरफ से फैजल के साथ किसी विवाद की बात नहीं कबूली। आमिर हमेशा ही इस बात पर चुप्पी साध लेते है, जिससे ये तो जाहिर है की दोनों भाइयों के बीच कुछ खास बनती नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



