बॉलीवुड सुपरस्टार
आमिर खान की बेटी इरा अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाई
रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना 25वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था जिसकी
तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इन फोटोज में इरा के साथ उनका पूरा परिवार नजर आ रहा था। साथ ही इस पार्टी में इरा के कुछ खास दोस्त और बॉयफ्रेंड भी शामिल हुए थे।
इरा के बर्थडे पर खान फैमली ने एक बहुत शानदार पूल
पार्टी की और इरा की बिकनी में केक काटते हुए फोटो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गई
थी। फोटो में बिकनी में इरा और उनके साइड में उनके पापा आमिर और भाई आजाद भी दिख
रहे थे जिसे देखकर लोगों ने इरा को जमकर ट्रोल किया गया था। इस बार इरा ने
ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अपनी कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
इरा ने अपने
इंस्टाग्राम पर अपने बर्थडे की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में
वह अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे,
अपने नजदीकी दोस्तों के साथ रंग-बिरंग
स्ट्रिप्ड बिकिनी में कैमरे में पोज देती दिखाई दे रही है। इन सबके अलावा इरा के
साथ दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी नजर आ रही है। इरा ने फातिमा के साथ जो तस्वीर
शेयर की है उसे देखकर लग रहा है कि फातिमा और इरा काफी अच्छे दोस्त हैं।
इन फोटोज को शेयर करते हुए इरा ने कैप्शन में ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा,
‘अगर सभी लोग मेरे बर्थडे की पिछली तस्वीरों पर
नफरत करना और ट्रोल करना खत्म कर चुके हों…तो यहां देखें कुछ और तस्वीरें।‘ कैप्शन को देखकर लगता है कि इरा ने अपनी लेटेस्ट
फोटोज को जानबूझ कर ट्रोलर्स को चिड़ाने के लिए डाली हैं।
बता दे कि बॉलीवुड गलियारों में खबरें है कि आमिर खान ने अपनी दूसरी वाइफ किरण
राव को तलाक फातिमा सना शेख की वजह से दिया है। फिल्म दंगल में साथ काम करते हुए आमिर
और फातिमा एक दूसरे के काफी करीब आ गए है और अब आमिर तीसरी शादी फातिमा से करने
वाले है। हालांकि अब यह सच है या अफवाह अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ लेकिन फातिमा
को आमिर खान के घर पर हर पार्टी में दिखा जाता है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही अपनी मच अवेटेड फिल्म लाल सिंह
चड्ढा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान लीड रोल में
है। फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसके लिए
फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है।


Download Android App
Download iOS App







