बॉलिवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले है। वो अब बॉलीवुड में आने के लिए बिल्कुल तैयार है। हाल ही में खबरे आई थी कि वो मलयालम फिल्म ‘इश्क’ के हिंदी रीमेक से अपनी ऐक्टिंग की शुरुआत करेंगे। हालांकि, अब पता चला कि जुनैद ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन तो दिया था लेकिन उन्हें ये रोल नहीं मिल पाया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ये सच नहीं है कि जुनैद मलयालम फिल्म, ‘इश्क’ के हिंदी रीमेक से डेब्यू करने वाले हैं। उन्होंने इस किरदार के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन वो उन्हें मिला नहीं। थिअटर में ऐक्टिंग करते हुए वो पिछले कुछ समय से फिल्मों के लिए ऑडिशन दे रहे हैं। आमिर खान इस बारे में बिल्कुल स्पष्ट हैं कि वो किसी भी तरह से जुनैद की मदद नहीं करेंगे।’
इससे पहले आमिर खान ने अपने बेटे के फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘मुझे लगता कि ये उस पर निर्भर करता है उसे अपनी जिंदगी कैसे जीनी है और अपने फैसले खुद लेने है। मैंने सब उसके ऊपर छोड़ दिया है। उसका क्रिएटिव चीजों को लेकर झुकाव है। वो थिअटर कर रहा है और अच्छा काम कर रहा है। वो अपना रास्ता खुद चुन सकता है।’ बता दें कि आमिर खान का बेटा जुनैद उनकी फिल्म ‘पीके’ में डायरेक्टर राजकुमार हिरानी का असिस्टेंट डायरेक्टर था।


Download Android App
Download iOS App




