आयरा खान और नुपुर शिखरे की कोर्ट और व्हाइट मैरिज के बाद परिवार रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गया है. उदयपुर वेडिंग में कपल ने बहुत करीबी लोगों को बुलाया था. ऐसे में उम्मीद है कि रिसेप्शन में कई बड़ी हस्तियां देखने को मिल सकती है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आयरा और नुपुर के रिसेप्शन में ढेर सारे गेस्ट आने वाले हैं. साथ ही डेकोरेशन से लेकर मेन्यू तक, हर एक चीज बहुत खान होने वाली है.
- आयरा खान और नुपुर शिखरे की कोर्ट और व्हाइट मैरिज के बाद परिवार रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गया है
- आयरा और नुपुर के रिसेप्शन में ढेर सारे गेस्ट आने वाले हैं
आयरा-नुपुर के रिसेप्शन के गेस्ट
मीडिया हाउस से बात करते हुए सूत्र ने बताया कि आमिर खान ने इंडस्ट्री के सभी लोगों को अपनी बेटी के रिसेप्शन में बुलाया है. बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों से लेकर अंबानी परिवार के सदस्य भी रिसेप्शन में नजर आएंगे. कहा जा रहे है कि रिसेप्शन में 2500 से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं.
View this post on Instagram
आयरा के रिसेप्शन में पहुंचेंगे शाहरुख खान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर की लाडली के रिसेप्शन में शाहरुख भी पहुंच सकते हैं. वहीं, अगर गेस्ट की लिस्ट में सलमान खान का नाम भी शामिल है, तो आयरा का रिसेप्शन बहुत खास हो जाएगा. तीनों खान की तिगड़ी को एक साथ बहुत ही कम मौकों पर देखा जाता है.
रिसेप्शन का मेन्यू होगा खास
खाने के मेन्यू की बात करें तो वो भी खास है. 9 अलग-अलग राज्यों के व्यंजन गेस्ट के लिए परोसे जाएंगे. साथ ही शादी की तरह रिसेप्शन में भी नो गिफ्ट पॉलीसी फॉलो की जाएगी. आमिर की लाडली और दामाद नुपुर की रिसेप्शन नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर में होने वाली है. इस शानदार सेंटर को रिसेप्शन के लिए और खास तरीके से सजाया जाएगा.
View this post on Instagram
शादी में दिल खोल कर किया गया है खर्चा
आमिर खान ने अपनी लाडली की शादी में दिल खोल कर खर्चा किया है. सबसे पहले कोर्ट मैरिज और फिर उदयपुर में शादी. अब मुंबई में रिसेप्शन. इस बात में कोई शक नहीं है कि इस शादी में करोड़ों का खर्चा हुआ है.


Download Android App
Download iOS App




