देशभर में कोरोना का बढ़ता प्रकोप लगातार जारी है। वैसे कोरोना महामारी की चपेट में अब बहुत से लोग आ चुके हैं। यहां तक की बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और उनका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है। ऐसे में हाल ही में अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या ने उन्हें कोरोना का असली मतलब बताया है।

दरअसल बिग बी लगातार लोगों को कोरोना महामारी से बचाने की राय दे रहे हैं। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन लोगों को इसके प्रति सचेत रहने की भी सलाह दे रहे हैं। शायद यह बात जानकार आप एक फेर को हैरान रह जाएं कि जो अमिताभ बच्चन लोगों को कोरोना वायरस से सचेत कर रहे हैं,ऐसे में उनकी पोती ने कोरोना वायरस के सिलसिले में एक खास बात शेयर की है।

अमिताभ बच्चन ने खुद बताया यह वाक्या
बता दें,एक शो के दौरान ये बात खुद से अमिताभ बच्चन ने बताई है कि किस तरह उनकी पोती आराध्या ने उनका कोरोना की तरफ देखने का नजारिया हमेशा के लिए बदल कर रख दिया था। बिग ने बताया आराध्या ने मुझे बताया था कि कोरोना का मतलब जरूर ताज होता है। परंतु इस शब्द को ध्यान से समझा जाए तो इसका मतलब निकलता है-‘करो ना’।

वहीं आगे अमिताभ कहते हैं आसान शब्दों में आपको ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जिससे इस खतरनाक वायरस को फैलने का मौका मिले। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने से लेकर खांसते वक्त मुंह ना ढकने तक ऐसे सभी कामों से बचें जिससे हम कोरोना की इस लड़ाई में अपना योगदान दे सकें।

मालूम हो कि बच्चन फैमिली में खुद आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। साथ ही अमिताभ बच्चन,अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन सभी लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे,जिसके बाद बिग बी और अभिषेक का इलाज लंबा चला,जबकि ऐश्वर्या और आराध्या जल्द ही इस महामारी से स्वस्थ हो गए थे। वहीं कुछ दिनों बाद पूरे बच्चन परिवार ने कोरोना का डटकर मुकाबला करते हुए इस वायरस को मात दे दी थी।


Download Android App
Download iOS App



