हाल ही में बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने दिल छू लेने वाला काम किया है। दरअसल फिल्म निर्देशक फराह खान ने चंद दिनों पहले एक चैरिटी कार्यक्रम शुरू किया है। जिसमें फराह खान अपने बच्चों द्वारा तैयार की गई स्केच पेंटिंग्स को वो बेच कर पैसे जोड़ रही हैं।

इस तरह पैसे जमा कर वो कोरोना के कहर में लॉकडाउन की वजह से घर के अंदर कैद लोगों के चलते भूखे जानवरों को खाना खिलाने में जुटी हुई हैं। इस कार्यक्रम के तहत उन्होंने चंदे का ऐलान किया था। ताकि आवारा पशुओं को भोजन नसीब हो सके। ऐसे में एक्टर अभिषेक बच्चन ने आगे आकर 1 लाख रुपये दान किए है। इसका खुलासा खुद फराह खान ने अपनी हालिया पोस्ट में किया है।

फराह ने किया धन्यवाद
अभिषेक बच्चन के साथ फराह खान ने दो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ‘थैंक्यू, एक लाख रुपये कौन देता है सिर्फ एक स्केच के लिए, अभिषेक बच्चन ने बेटी अनाया के इस चैरिटी में बड़ा दान करते हुए उसका उत्साह दोगुना कर दिया है। थैंक्यू मेरे दिलदार दोस्त। एक बड़ा सा Hug मैं आपको देने के लिए आ रही हूं जो मुझे पता है कि आपको बिल्कुल पसंद नहीं है।
बता दें कि फराह खान ने खुद अपनी बेटी आन्या की एक स्केचिंग को शेयर करते हुए जानकारी दी थी कि उनकी 12 साल की बेटी इस मुश्किल वक्त में आवारा पशुओं को खाना खिलाने की कोशिश में लगी हुई हैं।

इतना ही नहीं उन्होंने अपनी बेटी की स्केचिंग्स की बिक्री कर आवारा पशुओं को खाना खिलाने का जिम्मा उठाया है। अब फराह खान की बेटी की इस पहल का कई बॉलीवुड स्टार्स ने स्वागत किया था और खूब तारीफ भी करी।

जबकि ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, सोनाली बेंद्रे और पत्रलेखा समेत कई सेलीब्रेटिज ने फराह खान की इस पोस्ट्स पर कमेंट किये हैं।


Download Android App
Download iOS App



