अभिषेक बच्चन एक भारत के दिग्गज अभिनेताओं में से एक है, अभिषेक को हिंदी फिल्मों में उनके नाम से जाना जाता है। वही बीती रात अभिषेक बच्चन हाल ही में मुंबई के सरोद वादक अमजद अली खान की विरासत का जश्न मनाते दिखे है इस कॉन्सर्ट में अभिषेक यह अपनी पत्नी ऐश्वर्य राय के साथ यह पहुंचे थे।

इस कार्यक्रम का अभिषेक ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर सांझा किया है। इस वीडियो में महान सरोद के बेटे अमान अली बंगश और आयन अली के साथ उनके पोते जोहान और अबीर ने एक परफॉर्मेंस दी। इस पोस्ट में इन सभी ने मेंहफिल जमा रखी है।

अब इस इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए अभिषेक ने अपने बचपन को याद किया है साथ ही अभिषेक ने बताया उन्होंने अपना सरोद का पाठ क्यों बंद करना पड़ा? अभिषेक बच्चन ने इस पोस्ट के जरिए बताया उन्हे बोर्डिंग स्कूल जाने के कारण अपने सरोद अभ्यास को खत्म करना पड़ा था।

इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए अभिषेक ने बताया अपने भाइयों अमान अली के साथ उस्ताद अमजद अली खान की महारत प्रतिभा और उनकी सांस्कृतिक परंपरा को देखने का एक अवसर मिला, आगे उन्होंने कहा बचपन में वो अमजद अली के साथ मिलकर सरोद सीखा करते थे पर पढाई के चलते उन्हें ये रोकना पड़ा।

अभिषेक ने अपनी इस पोस्ट पर अयान अली बंगश को टैग किया है जिसके बाद जिसके बाद अयान ने उनके पोस्ट पर कमेंट कर कहा हमेशा की तरह प्यार देने के लिए आपका धन्यवाद वही एक इंस्टाग्राम यूजर ने अभिषेक बच्चन की इस पोस्ट पर कहा ऐसी सांस्कृतिक पोस्ट को शेयर करने के लिए आपका शुक्रिया तीन पीढ़ियों को एक ही मंच पर देखने का अवसर मिला और आप चाहें तो आप अभी भी सरोद सीख सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



