ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले काफी समय से कपल के तलाक की खबरें आ रही हैं। अभिषेक अब ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ नजर नहीं आते। जिसके चलते अक्सर तलाक की अफवाहें आने लगती हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। ऐश्वर्या के परिवार में बर्थडे पार्टी हुई जिसमें अभिषेक भी नजर नहीं आए। बर्थडे पार्टी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें ऐश्वर्या और आराध्या परिवार के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।
फैमिली फंक्शन में नहीं पहुंचे अभिषेक
इस फोटो के सामने आने के बाद ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खबरों ने फिर जोर पकड़ लिया है। कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि ये कपल सच में अलग हो गया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर ऐश्वर्या के कजिन की बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी की है। जिसमें एक्ट्रेस की बेटी आराध्या और मां के अलावा परिवार के दूसरे सदस्य भी साथ नजर आ रहे हैं। इस पार्टी से सिर्फ अभिषेक बच्चन ही गायब थे। जिसके बाद यूजर्स को ऐश और अभि के रिश्ते पर चर्चा करने का एक और मौका मिल गया है।
अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म
आज 23 अक्टूबर को अभिनेता अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म आई वांट टू टॉक का ऐलान हो गया है। मेकर्स द्वारा फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। गौरतलब है कि अभिषेक की इस मूवी को दिग्गज डायरेक्टर सुजीत सरकार ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। जिसके आधार पर आई वांट टू टॉक 22 नवंबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
आपको बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 17 साल हो चुके हैं। इस कपल की एक बेटी आराध्या बच्चन है। दोनों के तलाक की खबरें तब सामने आने लगी जब ऐश्वर्या ने अंबानी शादी में बच्चन परिवार के साथ नहीं बल्कि अपनी बेटी आराध्या के साथ एंट्री ली। उसके बाद अभिषेक ने तलाक की एक पोस्ट को लाइक किया जिसके बाद दोनों के अलग होने की खबरें सामने आने लगी।


Download Android App
Download iOS App






