बॉलीवुड एक्टर Abhishek Bachchan की कोई फिल्म काफी समय से नहीं आ रही थी. लेकिन अब फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि अभिषेक बच्चन की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है. अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म का नाम ‘बी हैप्पी’ है जिसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. Abhishek Bachchan की फिल्म ‘Be Happy’ का पोस्टर प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. इसके साथ ही फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कुछ अहम जानकारी भी दी गई है. चलिए आपको इस सीरीज को किसने डायरेक्ट किया, किसने प्रोड्यूस किया और इसमें अभिषेक बच्चन के अलावा कौन-कौन होगा?
- बॉलीवुड एक्टर Abhishek Bachchan की कोई फिल्म काफी समय से नहीं आ रही थी
- Abhishek Bachchan की फिल्म ‘Be Happy’ का पोस्टर प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया
अभिषेक बच्चन की नई फिल्म है ‘बी हैप्पी’
प्राइम वीडियो के इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘बी हैप्पी‘ का पोस्टर शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन को भी टैग किया है. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, ‘आपके दिलों में छा जाने के लिए पूरी तरह तैयार. ‘बी हैप्पी’ प्राइम वडियो पर, जल्द आएगी.’ पोस्टर में आप देख सकते हैं कि अभिषेक बच्चन के साथ एक बच्ची नजर आ रही है जिनके साथ वो खेल रहे हैं. अभिषेक की आने वाली फिल्म की रिलीज डेट अभी नहीं बताई गई है. फिल्म में इलियाना डिसूजा, नोरा फतेही, इनायत वर्मा, जॉनी लीवर और हर्लीन सेठी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं और इसे रेमो डिसूजा की प्रोडक्शन कंपनी के तहत ही बनाया जा रहा है.
View this post on Instagram
फ्लॉप थी अभिषेक बच्चन की पिछली रिलीज फिल्म
साल 2023 में अभिषेक बच्चन की फिल्म घूमर आई थी जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई. आर बालकी के निर्देशन में बनी उस फिल्म में अभिषेक के साथ सैयामी खेर नजर आई थीं. फिल्म का सबजेक्ट अच्छा था लेकिन उसे खास पसंद नहीं किया गया, हालांकि, बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर इसे रिलीज किया गया. अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म ‘बी हैप्पी’ है ये बात कंफर्म हो गई है और अब इसकी रिलीज डेट का फैंस को इंतजार करना होगा.


Download Android App
Download iOS App



