बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर्स में से एक रोहित शेट्टी हर बार अपनी फिल्मो के ज़रिये एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक अलग ही एक्शन और हुस्न का तड़का लाते हैं। अब तक उन्होंने जितनी भी फिल्मो को डायरेक्ट किया हैं उनमे से लगभग सभी मूवीज ने सिल्वर स्क्रीन पर अपना धमाल मचाया हैं। इनकी हर फिल्म करोड़ो में कमाई कर सुपरहिट साबित होती हैं।

ऐसे ही साल 2022 में रोहित शेट्टी अपनी एक और पेशकश फिल्म सर्कस लेकर आए थे। जिसमें रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा, जॉनी लिवर जैसे कई बड़े कलाकार थे। मगर फिर भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। लंबे समय से हिट फिल्में देने वाले रोहित शेट्टी सर्कस की फेलियर को स्वीकार ही नहीं कर पा रहे थे। अब हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में रोहित ने इस बात को मान लिया है और इस बारे में बातचीत भी की हैं।

रोहित शेट्टी द्वारा इंडिया टुडे को दिए गए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने कहा ‘वह चाहते हैं कि उनके आस-पास ऐसे लोग रहें जो उनसे सच कहें. ताकि अगर उनकी फिल्म ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया है तो उन्हें पता चले. उन्होंने आगे कहा- इस बात को स्वीकारने में शर्माना नहीं चाहिए कि आप सफल हुए या फेल हुए. अगर सिंघम और गोलमाल ने अच्छा किया तो वो मेरी है और अगर जमीन दिलवाले और सर्कस ने अच्छा नहीं किया तो भी वो मेरी ही है.’
नहीं करना चाहिए कभी किसी को ब्लेम

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रोहित शेट्टी ने कहा- ‘फिल्म के फ्लॉप होने पर किसी को भी ब्लेम करने का कोई प्वाइंट नहीं बनता है. ये फिल्म सूर्यवंशी के एकदम बाद बनी थी और महामारी के बीच में. उस समय ये फिल्म ऑडियन्स के लिए बहुत छोटी थी. रोहित ने कहा- थिएटर में 50 प्रतिशत सीट होने पर भी लोगों ने सूर्यवंशी को ब्लॉकबस्टर हिट बनाया था. इसलिए अगर सर्कस ने अच्छा नहीं किया तो मैं इसकी फेलियर भी लूंगा.
.jpg)
जिसके बाद रोहित शेट्टी ने प्रॉमिस किया कि वह सिंघम फ्रेंचाइजी और गोलमाल जैसी फिल्मों से वापसी करेंगे. उन्होंने आगे कहा वह सर्कस जैसी फिल्में आगे भी बनाएंगे ताकि उनकी टीम फेलियर भी पहचान सके।


Download Android App
Download iOS App



