‘डेढ़ साल से नहीं हुई कमाई…’ कोरोना काल में पाई-पाई को मोहताज हुए ऐक्‍टर अयूब खान

Summary :

टीवी ऐक्‍टर अयूब खान कोरोना संक्रमण के इस दौर में पाई-पाई को मोहताज हो गए हैं। एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने खुलासा किया है कि डेढ़ साल से उन्‍होंने कुछ भी नहीं कमाया है। हालात नहीं बदले तो वह लोगों से पैसे मांगने पर मजबूर हो जाएंगे।

‘मैंने बीते डेढ़ साल से कुछ नहीं कमाया है। पाई-पाई का मोहताज हूं। मेरे आख‍िरी बचे पैसे भी खत्‍म होने वाले हैं। हालात नहीं बदले तो लोगों से पैसे मांगने पड़ेंगे।’ कोरोना काल में जहां फिल्‍म और टीवी इंडस्‍ट्री से लेकर कमोबेश हर बिजनस की कमर टूट गई है, वहीं टीवी ऐक्‍टर अयूब खान आर्थ‍िक तंगी के इस मुकाम पर पहुंच गए हैं कि वह मदद मांगने पर मजबूर होने वाले हैं। अपने ताजा इंटरव्‍यू में अयूब खान ने हालात से जंग और तंगी के दर्द को बयान किया है।
जाने माने एक्टर अयूब खान की आर्थिक हालत भी काफी खराब हो गई है। अयूब खान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वे आर्थिक तौर पर इस हाल में हैं कि अगर जल्द ही उन्हें काम नहीं मिला तो उन्हें दूसरों से पैसे मांगने पड़ सकते हैं। अयूब खान ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से उनके पास कोई रेगुलर काम नहीं है। इस वजह से वे बहुत परेशान हैं। 52 साल के अयूब कहते हैं कि अगर जल्द ही हालात नहीं सुधरे तो उन्हें बाकी लोगों से मदद मांगनी पड़ेगी। 
कोरोना ने अयूब को केवल आर्थिक ही नहीं बल्कि पारिवारिक तौर पर भी तोड़ कर रख दियाहै। कोरोना के कारण वे अपने कई परिजनों को खो चुके हैं। अयूब खान ने बताया, ‘कोरोना की वजह से मैंने अपने दो चाचा और कुछ दोस्तों को खोया है। मैं मानता हूं कि कोरोना को रोकने का लॉकडाउन के अलावा कोई उपाय भी नहीं है।’ मालूम हो, अयूब खान एक जाने माने फिल्म और टीवी एक्टर हैं। अयूब ने साल 1992 की फिल्म ‘माशूक’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अयूब ने सलामी, सलमा पे दिल आ गया, स्मगलर, मृत्युदंड जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा वे टीवी की दुनिया में भी खासा एक्टिव हैं। वे ‘शक्‍त‍ि: अस्‍त‍ित्‍व के एहसास की’, ‘उतरन’ और ‘रंजू की बेटियां’ जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके हैं।

Desk Team