फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर इरफान खान का निधन इसी साल 29 अप्रैल को हुआ था। अक्सर सोशल मीडिया पर इरफान खान के बड़े बेटे बाबिल अपने पिता की पुरानी यादें फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने इरफान खान की एक थ्रोबैक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में इरफान और बाबिल एक झील किनारे बैठे दिखाई दे रहे हैं और बेटे की तस्वीर खींचते हुए इरफान नजर आ रहे हैं।

इस तस्वीर को बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और एक भावुक कैप्शन लिखते हुए कहा कि मुझे यह अच्छा लगता है कि आज भी आप कैसे मेरी रूह को छू लेते हैं। इरफान खान कैमरा पकड़े हुए इस तस्वीर में नजर आ रहे हैं। इरफान के फैन्स ने भी इस तस्वीर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें याद किया।

इस तस्वीर के साथ बाबिल ने कैप्शन में लिखा, झील के किनारे घूमते-घूमते जब मैं जगहें बदलता हूं तो मुझे अच्छा लगता है कि कैसे आज भी आप मेरी रूह को छू जाते हैं। मैनें वो छलांग लगाई थी ये जानने के बाद कि वो हास्यपद थी। आपने कहा था बस इतना ही तो तुम्हें करना है।
हालांकि बाबिल की पोस्ट पर दिवगंत अभिनेता की पत्नी सुतापा ने भी प्रतिक्रिया दी और कमेंट में लिखा, आजतक कैद किया हुआ है उन्होंने भी इस पल को और उन्होंने सहेजकर यह स्वेटर अभी भी रखा हुआ है। बेटे की पोस्ट पर सुतापा ने लिखा, इस पल को कैद करने के लिए तुम्हारा ये स्वेटर अभी भी मैंने रखा हुआ है।

बाबिल की इस पोस्ट को इरफान खान के हजारों फैन्स शेयर कर रहे हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर इरफान खान को याद करते हुए पत्नी सुतापा और बाबिल तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। इससे पहले इरफान की फूलों से सजी कब्र की तस्वीर भी बाबिल ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।


Download Android App
Download iOS App



