फिल्मजगत में जाने-माने अभिनेता एवं लेखक कादर खान का निधन हो गया। 81 वर्षीय खान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कादर खान कनाडा के एक अस्पताल में भर्ती थे। उनके बेटे ने बताया कि अभिनेता कादर खान का अंतिम संस्कार भी वहीं किया जाएगा।
कादर खान के बेटे सरफराज ने कहा, ‘‘मेरे पिता हमें छोड़कर चले गए। लंबी बीमारी के बाद 31 दिसम्बर शाम 6 बजे (कनाडाई समय) उनका निधन हो गया। वह दोपहर को कोमा में चले गए थे। वह पिछले 16-17 हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘उनका अंतिम संस्कार कनाडा में ही किया जाएगा। हमारा सारा परिवार यहीं हैं और हम यहीं रहते हैं इसलिए हम ऐसा कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम दुआओं और प्रार्थना के लिए सभी का शुक्रिया अदा करते हैं।’’
कादर खान की उन अभिनेताओं में से हैं जिन पर हर रोल फिट बैठता था। फिर वह चाहे कॉमेडी हो या फिर खलनायक का किरदार हो। उन्होने लगभग 300 फिल्मों मे काम किया। आख़िरी बार उन्होंने दिमाग का दही फिल्म की थी। उन्होंने कई फिल्मों के मशहूर संवाद भी लिखे थे।


Download Android App
Download iOS App





