अभिनेता कमाल आर खान ने अपने किचन की तस्वीरें करी शेयर, कहा- ‘मेरे किचन को देखो और सोनम कपूर…..’

Summary :

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनम कपूर लॉकडाउन के दौरान वह दिल्ली अपने ससुराल पति आनंद आहूजा के साथ रह रही है। सोनम कपूर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सोनम कपूर लॉकडाउन के दौरान वह दिल्ली अपने ससुराल पति आनंद आहूजा के साथ रह रही है। सोनम कपूर हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं और जब इस समय वह क्वारंटीन में हैं तब भी किसी न किसी कारण चर्चा का विषय बनी रहती हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर सोनम कपूर ने अपने दिल्ली वाले आलिशान घर की कुछ तस्वीरें साझा की थी। जो की बहुत वायरल हुईं थी और उनके फैंस को भी बहुत पसंद आयीं थी। 
सोनम कपूर और आनंद आहूजा का घर इन तस्वीरों में बहुत ही खूबसूरत और आलिशान लग रहा था। अब बॉलीवुड के अभिनेता और प्रोड्यूसर कमाल आर खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी किचन की तस्वीर साझा की और कहा कि सोनम कपूर से ज्यादा बेहतर मेरी किचन है। 
सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें कमाल आर खान ने साझा की। इन तस्वीरों में से एक सोनम कपूर के किचन की तस्वीर है। जबकि दूसरी तस्वीर कमाल आर खान ने अपने किचन की शेयर की। सोनम कपूर के किचन की तस्वीर शेयर करके उन्होंने बताया की मेरा किचन ज्यादा बेहतर है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, कृप्या मेरे किचन को देखें और सोनम कपूर को देखें। 

सोशल मीडिया पर कमाल आर खान बहुत ही सक्रिय रहते हैं।  कमाल आर खान ने  बॉलीवुड में फिल्म देशद्रोही से एंट्री की थी। कमाल आर खान को केआरके नाम से भी जाना जाता है। टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 3 में हिस्सा लिया था। इस शो के दौरान उन्होंने लाइमलाइट ली थी। 
अकसर सोशल मीडिया पर कमाल आर खान समसामयिक मुद्दों पर बात करते नजर आये हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड फिल्म से जुड़ा सर्वे और उनका रिव्यू भी वह करते रहते हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि कमाल आर खान के सभी ट्वीट जमकर वायरल होते हैं। फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ सोनम कपूर की आखिरी फिल्म थीं। एक्टर दुल्कर सलमान उनके साथ मुख्य भूमिका में इस फिल्म में थे। 

Desk Team