श्रीदेवी के निधन के बाद से पाकिस्तानी एक्टर्स भी गमगीन हैं। दिवंगत एक्ट्रेस के साथ फिल्म ‘मॉम’ में स्क्रीन शेयर कर चुके पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी कपूर से मिले थे। वे भी मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गए थे। एक्ट्रेस के निधन के बाद अदनान बोनी कपूर से मिले। उन्होंने बोनी का दुख बयां करते हुए कहा है कि वे श्रीदेवी के जाने के बाद बच्चों की तरह रो रहे हैं।
सजल अली फिरदौस के लिए श्रीदेवी मां की तरह थीं। सजल की मां का मॉम फिल्म की शूटिंग के दौरान निधन हुआ था। तब श्रीदेवी ने सजल को दिलासा दिया और कहा कि मैं भी तुम्हारी मॉम की तरह हूं।पाकिस्तानी एक्टर ने कहा, फिल्म मॉम की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी सजल का काफी ध्यान रखती थीं। आज उनके चले जाने से मैं जाह्नवी और खुशी के लिए दुखी हूं।

वहीं, फिल्म मॉम में श्रीदेवी की बेटी बनीं सजल अली फिरदौस ने इंस्टाग्राम पर शोक जताते हुए लिखा- मैंने फिर से अपनी मां को खो दिया। एक इंटरव्यू में सजल ने बताया कि श्रीदेवी जी का व्यवहार अद्भुत था। उन्होंने भारत में मुझे मां की कमी महसूस नहीं होने दी और वो इंडिया में मेरी मां थीं। श्रीदेवी एक लेजेंड थीं उनके साथ काम करने का शानदार अनुभव रहा।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App






