बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने महज 34 साल की उम्र में अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी। सुशांत के यूं जाने से हर कोई शॉक्ड में है। सुशांत के अंतिम संस्कार में उनके परिवार के अलावा उनके दोस्त और को-एक्टर्स कृति सैनन, श्रद्धा कपूर, रिया चक्रवर्ती, वरुण शर्मा, राजकुमार राव सहित कई सेलेब्स उन्हें आखिरी बार अलविदा कहने पहुंचे थे। लेकिन इनमें से एक कृति थीं जो अपना दुख व्यक्त करने सुशांत के पिता के पास गयीं थी।

दरअसल सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे की मौत के इतने दिनों बाद बात करते हुए बताया है। सुशांत सिंह के पिता केके सिंह से पूछा गया कि मुंबई में जब वह 3 दिनों तक रुके थे तो उस दौरान उनसे कौन मिलने आया था। उसका जवाब देते हुए केके सिंह ने कहा कि सिर्फ अंकिता लोखंडे आयीं थीं।

कृति सैनन ने सुशांत के पिता से की बात

दरअसल गुरुवार को एक वेब पोर्टल से सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने इंटरव्यू दिया। इस दौरान अपने बेटे, उसकी इच्छाओं, उसके बचपन और उसकी शादी की योजना के बारे में उन्होंने बात की। जब केके सिंह से पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री से कोई और मिलने आया तो इसपर उन्होंने कहा, आए तो बहुत लोग थे लेकिन हमसे सिर्फ कृति सैनन मिली थी। वह बैठकर बात की। हम तो बात नहीं किया, वह जो बोल रही थी हम सुनते गए।
सब दूर थे कोरोना के चलते

सुशांत के पिता ने आगे कहा, आए सब लोग आए मगर कोरोना के चलते सब दूर ही थे क्योंकि मुंह पर मास्क था तो हम किसी को पहचाने नहीं। कृति सैनन बगल में बैठी थी ना और किसी ने बताया तो मालूम हुआ कि… पर वो थी या नहीं थी, वो मालूम नहीं। हां पर एक स्मार्ट लड़की थी और बोल रही थी कि प्यारा लड़का था, ये सब बात है।
खूब चर्चा थी कृति-सुशांत के डेटिंग की

कृति और सुशांत ने फिल्म ‘राब्ता’ में एक साथ काम किया था। खबरों के अनुसार इस दौरान दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सुशांत के जाने के बाद कृति ने याद करते हुए सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट भी लिखा था। कृति ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि सुशांत के साथ उनके दिल का एक हिस्सा चला गया।


Download Android App
Download iOS App



