सोनू निगम पर सोना महापात्रा ने साधा निशाना, कहा- मीटू आरोपी को बचाया, अब चाहते हैं इंडस्‍ट्री बेहतर बने?

Summary :

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिजम की बहस एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ चुकी है। ऐसे में लोकप्रिय गायक सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर हमला बोला है।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिजम की बहस एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ चुकी है। ऐसे में लोकप्रिय गायक सोनू निगम ने म्यूजिक इंडस्ट्री के कुछ लोगों पर हमला बोला है। पिछले कई दिनों से सोनू निगम खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री को लेकर सोनू निगम ने कहा माफिया यहां पर भी है। टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार को भी सोनू ने टार्गेट किया। 
सोनू निगम के ऐसे खुलासे करने के बाद म्यूजिक इंडस्ट्री से कई लोग उनका समर्थन देने के लिए सामने आये हैं। लेकिन इसी बीच सोनू पर सिंगर सोना महापात्र भड़क गयीं हैं। सोना महापात्र ने ट्वीट करते हुए कहा, क्या किसी ने यह ध्यान दिया क‍ि सोनू निगम ने मीटू के आरोपी अनु मल‍िक का बचाव किया था और अब वह एक दावा कर रहे हैं कि एक और मामले में उनके पास सबूत के तौर पर एक वीड‍ियो है। क्या हम सच में चाहते हैं क‍ि इंडस्ट्री बेहतर जगह बने?


भूषण कुमार को सोनू ने दी थी धमकी 

हाल ही में सोशल मीडिया पर सोनू निगम ने एक वीडियो साझा किया था और उसमें उन्होंने बताया था कि नेपोट‍िजम का बोलबाला बॉलिवुड में फिल्मों से ज्यादा म्यूजिक इंडस्ट्री में है। उन्होंने कहा था कि अपने मन मुताबिक आर्ट‍िस्ट्स यहां म्यूजिक माफ‍िया  चुनाव करते हैं और नए टैलंट्स को मौका नहीं मिल पाता। भूषण कुमार का नाम लेते हुए सोनू ने कहा था कि अगर उन्‍होंने उनसे (सोनू) पंगा लिया तो वह मरीना कुंवर का वीडियो यूट्यूब पर डाल देंगे।
अनु मलिक का विरोध सोना ने किया था 

हालांकि मीटू मूवमेंट कुछ समय पहले चला था और इसके तहत म्‍यूजिक कंपोजर अनु मलिक पर इंडस्‍ट्री से जुड़े कई लोगों ने यौन उत्‍पीड़न के आरोप लगाए थे। इस मामले में अनु मलिक का जमकर विरोध सोना ने किया था। इतना ही नहीं इंड‍ियन आइडल शो से अनु को निकालने की अपील भी सोना ने की थी। उसके बाद शो से जब अनु मलिक को निकाला गया तो सोनू निगम ने उनका बचाव करते हुए पक्ष रखा था। 

Desk Team