एक्टर विद्युत जमवाल ने बताए यौन समस्याओं को दूर करने के 19 एक्सरसाइज, लोगों को सेक्सुअल हेल्थ के लिए किया जागरुक

Summary :

विद्युत जामवाल ने एक जून को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में विद्युत ने 19 ऐसे एक्सरसाइज बताए हैं जिन्हें करके इरेक्टाइल डिसफंक्शन को दूर करने में मदद मिलती है। विद्युत ने 7 मिनट के वीडियो में खुद एक्सरसाइज करके बताया है कि इसे सही ढंग से कैसे करना है।

बॉलीवडु के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल हमेशा फिटनेस टिप्स देते रहते हैं।  वह अपनी फिल्मों के साथ ही अपने स्टंट और एक्शन को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। विद्युत जामवाल एक फिटनेस फ्रीक एक्टर हैं और इस बात से सभी वाकिफ हैं। एक्टर अब चाहते हैं कि लोग जिस तरह अपनी अन्य बीमारियों को लेकर ओपन हो रहे हैं उसी तरह यौन स्वास्थ्य यानी सेक्शुअल हेल्थ के बारे में खुलकर बात करें। इसे लेकर अब विद्युत जामवाल लोगों को जागरुक करते नजर आ रहे हैं। 
विद्युत जामवाल ने एक जून को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में विद्युत ने 19 ऐसे एक्सरसाइज बताए हैं। जिसके जरिए लोगों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या से राहत मिल सकती है. एक्टर के ये एक्सरसाइज लोग उनके यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। 
 विद्युत ने इंस्टा पोस्ट में लिखा है, ”हर 10 में से एक आदमी इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का शिकार होता है। यहां मैं कलारीसूत्र के 19 एक्सरसाइज बता रहा हूं कि जिन्हें रोज करके आप अपने शरीर में ब्लड फ्लो को सही कर सकते हैं और अपनी सेक्सुअल एनर्जी ला सकते हैं। पूरी तरह ठीक रहने के लिए सेक्सुअल हेल्थ सही होना जरुरी है। इस मुद्दे को एक टैबू की तरह देखा जाता है, इसके बारे में हमें और खुलकर बात करनी चाहिए”। 
आपको बता दें कि विद्युत जामवाल ने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है। पर्दे पर भी जब वो एक्शन करते हैं तो देखने वालों की आंखें खुली रह जाती हैं।  वीडियो के जरिए विद्युत जामवाल मार्शल आर्ट सिखाते भी हैं। अब तक मार्शल आर्ट को लेकर विद्युत चार वीडियो अपने यू-ट्यूब पर दिखा चुके हैं। ये सारे वीडियो हिट हैं।  

Desk Team