इस सेलिब्रेटी संग 3-4 साल से सीक्रेट रिलेशनशिप में हैं टीवी एक्ट्रेस Avneet Kaur, तस्वीरें आई सामने

Summary :

टीवी की पॉपुलर और फैंस की फेवरेट एक्ट्रेस अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट बटोरती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड राघव शर्मा के साथ पार्टी करती हुई दिखाई दीं। दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाली अवनीत कौर आज टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस और इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी हैं। अवनीत कौर की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए रहते हैं, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग का कोई हिसाब नहीं है। अवनीत एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है मगर इस बार वो अपने किसी शो के लिए नहीं बल्कि अपनी लव लाइफ के चलते लाइमलाइट में आ गई हैं।
अवनीत कौर को लेकर ऐसी खबरें है कि वो प्रोड्यूसर राघव शर्मा को डेट कर रही हैं और दोनों कुछ समय से एक-दूसरे के साथ हैं। इन दोनों की तस्वीरें भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें दोनों साथ में पार्टी करते दिख रहे हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले, वो प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुई थीं। इवेंट में अवनीत एक व्हाइट हॉल्टर-नेक क्रॉप टॉप और रिप्ड जींस में बेहद हसीन लग रही थीं।
इसी पार्टी से उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही  है जिसमें वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राघव शर्मा के साथ पोज़ देते देखा गया। हालांकि इन दोनों के साथ इस तस्वीर में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी पोज देती नजर आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, अवनीत और राघव पिछले तीन से चार सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से दोनों अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहते हैं।
कपल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि दोनों एक पार्टी के दौरान मिले थे। राघव उनसे प्यार करते थे और उन्होंने लंबे समय तक उनका पीछा किया। राघव एक प्रोडक्शन हाउस से जुड़े हुए हैं और अवनीत ने इसी बैनर तले कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है, वे अपनी डेटिंग लाइफ को प्राइवेट इसी वजह लोगों से छुपाकर रखना चाहते हैं। अवनीत का नाम इससे पहले अपने को-एक्टर सिद्धार्थ निगम के साथ जुड़ा था लेकिन दोनों ने उन खबरों को अफवाह बताया था।
बता दें कि अवनीत एक सोशल मीडिया सेंसेशन हैं, जिनके 30 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। जब अवनीत ‘अलादीन’ में ‘राजकुमारी यास्मीन’ के रूप में दिखाई दी थीं, उस समय शो के मुख्य अभिनेता सिद्धार्थ निगम के साथ उनकी केमिस्ट्री क खूब पसंद किया गया था। टीवी की दुनिया में अपना हुनर दिखाने के बाद अवनीत एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘टीकू वेड्स शेरू’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।

Desk Team