कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से देशभर में फिलहाल लॉकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। इस वजह से सभी की जिंदगी थम सी गई है और विपरीत परिस्थितियों में कुछ सबसे ज्यादा चल रहा है तो वो है सोशल मीडिया। जी हां इन दिनों इंटरनेट की दुनिया में बॉलीवुड सितारें काफी ज्यादा एक्टिव हैं और घर के अंदर कैद होकर अपने फैन्स के साथ तरह-तरह की एक्टिविटीज साझा कर रहे हैं। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस एली अवराम हैं।

बता दें की इन दिनों एली अवराम भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब लॉकडाउन के बीच एली का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एली डांस करते हुए दिख रही हैं।

एली अवराम ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा है, बैलेंस बेहद जरुरी है। एली के इस वीडियो को सोशल मीडिया यूज़र्स काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं और इस पर कमेंट्स भी खूब कर रहे हैं। क्योंकि एक्ट्रेस का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
बता दें कि एली का ये कोई पहला डांस वीडियो नहीं क्योंकि इससे पहले उन्होंने एक और वीडियो साझा किया था जिसमे वह डांस करते हुए पोछा लगा रही हैं। वह अपने फैंस के लिए आए दिन वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
साल 2013 में फिल्म ‘मिक्की वायरस’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एली अवराम ने ‘किस किस को प्यार करूं’ और ‘नाम शबाना’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

एक्ट्रेस आखिरी बार डायरेक्टर मोहत सूरी मल्टीस्टारर फिल्म ‘मलंग’ में नजर आई थीं। इतना ही नहीं उन्होंने कुछ फिल्मों में आइटम नंबर भी किए हैं। इसके अलावा एली अवराम बिग बॉस के 7वें सीजन का भी हिस्सा रह चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



