बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया अपने पति जैद दरबार के साथ मजेदार वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपने पति की तारीफ करने लिए सोशल मीडिया पर फोटो डाली हैं।

दोनों ने पिछले साल 25 दिसंबर को मुंबई में शादी की थी। शादी के तुरंत बाद, उन्होंने एक कठिन समय का सामना किया। इस दौरान उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं थी और बाद में निधन हो गया था। अभिनेत्री ने अपने पति के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमें लिखा है कि भले ही उन्हें हनीमून के लिए समय नहीं मिला हो, लेकिन वह हर काम की यात्रा को छुट्टी की यात्रा में बदलेंगे।
उन्होंने आगे कहा,इसलिए हमारा अभी तक हनीमून नहीं हुआ। जब से हमारी शादी हुई है, तब से जि़न्दगी बिल्कुल बदल चुकी है। शूट, जायड्स स्टूडियो लॉन्च, मेरे डैड की तबीयत ठीक नहीं थी और उनको खो दिया। लेकिन मेरे पास जीवन का सबसे अच्छा उपहार है जो (उनका पति) अल्लाह ने मुझे दिया।

हमेशा मेरी ताकत की तरह हैं, हम एक छोटी सी काम की यात्रा को छुट्टी की यात्रा के रूप में महसूस करते हैं! मैं हर दिन को काफी अच्छा महसूस करती हूं और हल पल को मैं ऐसे महसूस करती हूं कि जैसे मैं चांद पर हूं। गौहर के पिता का पिछले महीने आईसीयू में भर्ती होने के बाद निधन हो गया था।


Download Android App
Download iOS App



