बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खबरें छाई हुई हैं कि वह भी प्रेग्नेंट हैं। इतना ही नहीं बेबी बंप के साथ इशिता दत्ता की तस्वीरें और वीडियो यूजर्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल कर रहे हैं। इशिता की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों को इस बात पर भरोसा हो चुका है कि एक्ट्रेस के घर भी नन्हा मेहमान आने वाला है।

हालांकि दर्शकों को इसे लेकर बहुत ही कन्फ्यूजन भी हो गई है। अब एक्ट्रेस ने इन खबरों पर विराम लगाते हुए इस खबर को गलत कहा है। दृश्यम एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंट होनी की खबरों को गलत बताते हुए कहा है कि मिठाइयां खाकर उनका पेट बढ़ गया है। वह प्रेग्नेंट नहीं हैं।

इसके अलावा जिस ऐड में इशिता ने शूट किया था उस पर भी बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंट महिला का किरदार विज्ञापन में करने के बाद कई रिश्तेदारों के फोन उनके पास आ रहे हैं। मीडिय से इस मामले पर इशिता दत्ता ने खुद बात की है और इन खबरों को खारिज किया।

मीडिया से बात करते हुए इशिता दत्ता ने कहा, इस विज्ञापन के बाद मुझे बहुत सारी कॉल्स आ रही हैं, मैं उन्हें बता भी नहीं सकती। मेरे रिश्तेदार मुझे कॉल करके बधाई दे रही हैं और कह रहे हैं, ‘बताया भी नहीं। लेकिन ईमानदारी से कह रही हूं, मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं। यह पेट मिठाई खाकर कर निकला है। मुझे लगता है कि मुझे वर्कआउट करना पड़ेगा क्योंकि लोगों का मानना है कि मैं प्रेग्नेंट हूं। अब जिम खुल गए हैं। तो जो लोग अंदाजा लगा रहे हैं, वह एक महीने बाद मुझे पहले जैसे ही देखेंगे।
दरअसल बीते दिनों पहले अपना एक विज्ञापन इशिता दत्ता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इशिता अपने अभिनेता पति वत्सल सेठ के साथ इस विज्ञापन में वह नजर आईं थीं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल दोनों का हुआ था। तेलुगू फिल्म चानक्यूडू से साल 2012 में इशिता ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी।

बॉलीवुड की भी कई फिल्मों में इशिता दत्ता काम कर चुकी हैं। मगर अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म दृश्यम से इशिता को पहचान मिली थी। साल 2016 में यह फिल्म रिलीज हुई थी। अजय देवन, इशिता दत्ता, तब्बू, रजत कपूर और श्रिया सरन यह मुख्य किरदार में थे। यह फिल्म दर्शकों को बहुत अच्छी लगी थी।


Download Android App
Download iOS App



