बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर हाल ही में एक बयान दिया है जिसकी वजह से वह सुर्खिंयो में चारो तरफ छाई हुई है। बयान में उन्होंने पीएम मोदी से लेकर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों के बारे में बात कही है।
अब Kangana Ranaut के इस बयान को सुनने के बाद यह साफ हो गया है कि वह मोदी और उनकी सरकार की समर्थक है। कंगना ने पीएम मोदी और सरकार के बारे में बात करते हुए कहा है कि पांच साल का वक्त बहुत कम है किसी भी देश को खड्डे से निकालने के लिए….आप जानते हैं कि देश खड्डे में है, हमें इसे बाहर निकालने की अवश्यकता है। इसके लिए पांच साल काफी नहीं हैं….
बता दें कि Kangana Ranaut हाल ही में फिल्म चलो जीते हैं कि स्क्रीनिंग में शरीक हुई हैं। यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुरूआती जिंदगी से प्ररित बताई जा रही है। और इसी दौरान कंगना ने बातचीत करते हुए यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी को साल 2019 का चुनाव जीतते हुए फिर से सत्ता में आना चाहिए।
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बॉलीवुड एक्टेस कंगना रनौत ने PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान
ऐसा नहीं है कि उन्होंने इस पद को अपने माता-पिता की वजह से पाया हो। उन्होंने कड़ी मेहनत करने के बाद इस पद को पाया है। और वह सही मायने में लोकतंत्र के नेता हैं। वो इसलिए इसके सबसे ज्यादा योग्य है। वो न सिर्फ योग्य है बल्कि कठिन परिश्रम से खुद को साबित भी कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री के तौर पर उनके भरोसे को लेकर कोई डाउट नहीं किया जा सकता।” बता दें कि अभिनेत्री Kangana Ranaut के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन्स आए हैं। आप भी देखें कुछ फनी ट्वीट्स।


Download Android App
Download iOS App




अब दंगल होगा…







