महाराष्ट्र के ठाणे से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है जिसमे शूटिंग के एक्ट्रेस माही गिल पर जानलेवा हमला किया गया है। साथ ही उनके साथ मौजूद मशहूर सिनेमेटोग्राफर संतोष थुंडियल के साथ भी बुरी तरह मारपीट की गयी है।

अभी तक की जानकारी के अनुसार ठाणे के घोड़बंदर रोड की एक फैक्ट्री में पूरी यूनिट एकता कपूर की वेब सीरीज फिक्सर का क्लाइमेक्स शूट कर रही थी। एक्ट्रेस माही गिल सेट पर मौजूद थी तभी चार लोग हथियारों से लैस होकर लोकेशन में घुसे और टीम पर हमला कर दिया।

फिल्म अभिनेत्री माही गिल के साथ बदतमीजी और हाथापाई भी की गई और उन्होंने कार में छिपकर जान बचाई। सीनियर सिनेमेटोग्राफर संतोष को इस हमले में गहरी चोटें आयी है और उनके माथे पर 10 टांके लगाए गए हैं।

शूटिंग की यूनिट ने अब एक वीडियो बनाकर महाराष्ट्र के सीएम के पास अपनी बात पहुंचाई है। माहि गिल ने बताया की ये हमला अचानक हुआ और बेहद डराने वाला था उन्होंने किसी तरफ कार में छुपकर अपनी जान बचाई है।

साथ फिल्म शूटिंग टीम का कहना है की ये सारी मारपीट पुलिस के सामने हुई और पुलिस ने हमलावरों को रोकने के बजाये फिल्म सेट का सामान जब्त करने की धमकी दी। इसलिए फिल्म की टीम पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से डर रही है।
आपको बता दें अब मामला बढ़ने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रोग्रेसिव डायरेक्टर्स एसोसिएशन की तरफ से निर्देशक अश्विनी चौधरी ने महाराष्ट्र सरकार से अपील की है की दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाये और इस तरह की घटनाओं पर रोक लगायी जाए।



Download Android App
Download iOS App



