टीवी के बाद अब बॉलीवुड में अपना जादू चलाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में छाई हुई हैं। मौनी रॉय दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नंबियार को डेट कर रही हैं और इन दिनों वो दुबई में हैं। वैसे खबर यह भी है कि मौनी और सूरज साल 2022 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

इन सब खबरों के बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने बेडरूम में मस्ती करती नजर आ रही हैं। हाल ही में मौनी रॉय ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो अपने बाथरोब में दिखाई दे रही हैं।

वैसे इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मौनी काफी मस्ती भरे मूड में हैं। साथ ही अदाकारा बाथरोब पहकर अपने बेड पर बैठी हुई हैं और कैमरे के लिए अलग अलग अंदाज में पोज दे रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करके मौनी रॉय लिखती हैं, ‘वेक अप मेकअप वर्क चिल।’ मौनी की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वैसे कुछ भी कहो मौनी के इस तरह के ग्लैमरस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। यूजर्स इन तस्वीरों पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कॉफी की फोटो भी शेयर की है, जिसमें उनकी फोटो बनी हुई है।
प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो मौनी रॉय ने वैसे तो बहुत सारे सीरियल में काम किया, लेकिन उन्हें असली पहचान ‘नागिन’ से मिली थी। एक्ट्रेस, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी। उसके बाद उन्हें ‘कस्तूरी’, ‘देवों के देव महादेव’, ‘नागिन’, ‘नागिन 2’, ‘टशन-ए-इश्क’, ‘जूनून’, ‘ऐसी नफरत तो कैसा इश्क’, ‘कृष्णा चली लंदन’, ‘झलक दिखला जा 9’, ‘एक था राजा एक थी रानी’ में देखा गया।


Download Android App
Download iOS App



