90 के दशक में बॉलीवुड में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने फिल्म विरासत में अनिल कपूर और फिर फिल्म हसीना मान जाएगी में गोविंदा के साथ खूब शोहरत कमाई थी। लेकिन साल 2011 से पूजा बत्रा ने अचानक बॉलीवुड से दूरी बना ली पर इन दिनों एक बार फिर पूजा बत्रा वायरल हो रही है।

इस बार पूजा बत्रा अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में है। इन दिनों पूजा बत्रा अभिनेता नवाब शाह को डेट कर रही है और इस कपल की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है।

नवाब शाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये तस्वीरें शेयर की है जिसमे वो पूजा बत्रा के साथ नजर आ रहे है। इस तस्वीर के कैप्शन पर उन्होंने एक हार्ट बनाया है जो उनके रिलेशनशिप की खबर की पुष्टि करता है।

आपको बता दें नवाब खान ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है जैसे ‘डॉन 2’ ‘राजा को रानी से प्यार हो गया’, ‘मुसाफिर’, ‘लक्ष्य’, ‘जान-ए-मन’, ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘दिलवाले’ और बीते दिनों वो टाइगर जिन्दा है में भी नजर आये थे।

साथ ही बता दें पूजा बत्रा ने इसी पहले साल 2002 में ऑर्थोपेडिक सर्जन सोनू एस अहलूवालिया से शादी की थी और शादी के कुछ समय बाद ही उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।

लेकिन ये शादी 9 साल बाद टूट गयी और साल 2011 में पूजा ने सोनू अहलूवालिया से तलाक ले लिया। साल 2015 में पूजा बत्रा ने ‘एबीसीडी 2’ से बॉलीवुड में वापसी जरूर की थी पर कुछ खास सफल नहीं हो पायी।

पूजा बत्रा एक समाज सेविका के तौर पर भी काम करती है और मुक्ति फाउंडेशन नामक एक संस्था के साथ मिलकर बेघर बच्चों और घायल जवानों की मदद के लिए काम करती है। अब उम्मीद की जा रही है की पूजा बत्रा और नवबा शाह जल्द शादी कर सकते है।


Download Android App
Download iOS App



