नई दिल्ली : भाजपा रोहतक लोकसभा सीट जीतने के बाद काफी उत्साह में है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह का 21 को योग कार्यक्रम रखा है। इस कार्यक्रम में जारी भाजपा जाटलैंड में अपना दबदबा और ज्यादा बढ़ाना चाहती है। भाजपा के थींक टैंक का मानना है कि इससे अच्छा अवसर कभी नहीं मिलेगा पूरे हरियाणा में पार्टी अब मजबूत स्थिति में है। विपक्ष का मनोबल टूटा हुआ है इसलिए जाटलैंड में घुसकर पार्टी की जड़ो को और ज्यादा मजबूत किया जाएं।
सूत्रों का कहना था कि जाटलैंड में मुख्यमंत्री अमित शाह से किसानों के लिए कोई बड़ी घोषणा कर सकते है ताकि विधानसभा चुनाव में उसका लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को जाट बहुलय ग्रामीण विधानसभी सीटों पर काफी वोट मिली है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का ध्यान आजकल इसी क्षेत्र पर ज्यादा है।सरकार का खास फोकस अन्य वर्गों के साथ-साथ किसानों पर भी रहेगा। सरकार का दावा है कि किसानों की आय बढ़ाकर उन्हें समृद्ध बनाना और कृषि व्यवसाय को लाभकारी बनाना ही कृषि क्षेत्र में उनकी प्राथमिकता है।
कांग्रेस, इनेलो, जजपा, समेत अन्य सियासी दलों ने भी चुनाव से पहले किसानों के मुद्दों को फिर से हवा देते हुए अपनी सियासत शुरू कर दी है।लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद विरोधी किसानों को अपने खेमे में करना चाहते हैं। लेकिन सत्तारूढ़ भाजपा प्रदेश में अपनी कृषि एवं कृषक कल्याण संबंधी योजनाओं, उनकी प्रगति रिपोर्ट और भावी विजन के बूते किसानों को खुद से जोड़े रखने की कवायद में जुटी हुई है। इसके लिए जहां सीएम मनोहर लाल ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है, वहीं सीएम कृषि और किसानों स जुडी तमाम योजनाओं की समीक्षा भी कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



