टीवी इंडस्ट्री से एक खबर आ रही है जो एक्ट्रेस प्रिया भतीजा के फैंस को मायूस कर सकती है। जानकारी के मुताबिक़ एक्ट्रेस जल्द ही अपने पति डीजे कवलजीत से तलाक लेकर अलग हो जाएंगी। काफी समय से दोनों अलग रह रहे है, और इस साल जून तक तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
.jpg)
जानकारी के मुताबिक़ दोनों के रिश्ते बीते एक साल से बेहद खराब चल रहे थे और कुछ समय पहले दोनों ने फैसला ले लिया था कि तलाक ही इस झगडे का अंत है। प्रिया ने स्पाटबॉय को अपनी आने वाली योजनाओं की जानकारी दी है।

प्रिया ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि इस साल जून तक उनका अपने पति से तलाक हो जायेगा। सारी परेशानियां जितनी जल्दी होंगी , उतना ही उनके लिए अच्छा है। वो अब सिर्फ अपने करियर और फॅमिली पर फोकस करना चाहती है। इस फैसले पर उन्हें कोई शक नहीं है।

बता दें, साल 2017 में प्रिया भतीजा और कवलजीत ने शादी की थी और शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच अनबन की ख़बरें आने लगी थी। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि एक्ट्रेस ने अपने पति पर घरेलु हिंसा का भी केस दर्ज कराया था।

मुंबई के ओशिवारा थाने में प्रिया भतीजा ने अपने पति कंवलजीत पर शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि कंवलजीत मुंबई में सेटल होने के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे है और दोनों के बीच रिश्ते बेहद खराब हो चुके है। करीबियों का ये भी कहना है कि दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश भी नहीं की।

बता दें , प्रिया भतीजा की ये दूसरी शादी हुई थी। इससे पहले एक्ट्रेस ने साल 2009 में जतिन शाह से शादी की थी। ये रिश्ता भी ज्यादा चल नहीं पाया था और साल 2011 में दोनों अलग हो गए थे। पहले तलाक के करीब 5 साल बाद प्रिया एक दोस्त के जरिये कंवलजीत से मिली थी।



Download Android App
Download iOS App



