‘कांटा लगा गाने’ से फेमस हुई अभिनेत्री Shefali Jariwala का निधन

Summary :

बॉलीवुड ने कल रात एक सितारा खो दिया है। दरअसल चर्चित गाना कांटा लगा से नाम और पहचान बनाने वाली अभिनेत्री Shefali Jariwala का  42 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। अभिनेत्री को मुंबई के Bellevue Multispeciality Hospital ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया जिससे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि शेफाली जरीवाला की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया? अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत से बॉलीवुड, मनोंरजन जगत और परिवार में शोक की…

बॉलीवुड ने कल रात एक सितारा खो दिया है। दरअसल चर्चित गाना कांटा लगा से नाम और पहचान बनाने वाली अभिनेत्री Shefali Jariwala का  42 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। अभिनेत्री को मुंबई के Bellevue Multispeciality Hospital ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने शेफाली को मृत घोषित कर दिया जिससे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि शेफाली जरीवाला की अस्पताल लाने से पहले ही मौत हो गई थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या आया?

अभिनेत्री शेफाली जरीवाला की मौत से बॉलीवुड, मनोंरजन जगत और परिवार में शोक की लहर है। वहीं अस्पताल में पहुंचने से पहले ही शेफाली की मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को कपूर अस्पताल रेफर किया जाएगा और मौत के कारणों का सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। मुंबई पुलिस भी शेफाली के घर पर जांच के लिए पहुंची साथ ही फॉरेंसिक टीम के साथ घर की भी तलाशी ली गई।

कम उम्र में मिली कामयाबी

अभिनेत्री शेफाली ने अपने हुनर के दम कम उम्र में ही कामयाबी हासिल कर ली थी। वर्ष 2002 में फेसम गाना कांटा लगा में डांस किया था, लुक और स्टाईल के चलते देशभर में यह गाना काफी फेमस हुआ और उन्हें कामयाबी हासिल हुई। इस गाने के बाद उन्होंने मनरोंजन  जगत, TV इंडस्ट्री में अपनी भूमिका निभाई है। इतना ही नहीं Big Boss सीजन 13 में Wild Card Entry मिली थी और नच बलिए सीजन 5 में भूमिका निभाई थी। शेफाली जरीवाला की मौत के बाद अब प्रशंसको, परिवार और मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

Also Read: इन सेलेब्स ने ठुकराया ‘Bigg Boss 19’ का ऑफर , जानिए कौन कौन हैं शामिल ?

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।