इन सेलेब्स ने ठुकराया ‘Bigg Boss 19’ का ऑफर , जानिए कौन कौन हैं शामिल ?

Summary :

सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ (Bigg Boss 19) जल्द ही एक नए धमाके के साथ लौटने को तैयार है। शो की तैयारियां ज़ोरों पर हैं और मेकर्स ने तमाम चर्चित चेहरों को अप्रोच भी किया है। लेकिन जहां कई सितारे इस शो का हिस्सा बनने को बेताब हैं, वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्होंने शो में आने से साफ इनकार कर दिया है। आइए जानते हैं उन 5 सितारों के बारे में जिन्होंने ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर ठुकरा दिया। 1. पुरव झा सोशल मीडिया पर अपनी कॉमिक टाइमिंग और प्रैंक वीडियोज़…

सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ (Bigg Boss 19) जल्द ही एक नए धमाके के साथ लौटने को तैयार है। शो की तैयारियां ज़ोरों पर हैं और मेकर्स ने तमाम चर्चित चेहरों को अप्रोच भी किया है। लेकिन जहां कई सितारे इस शो का हिस्सा बनने को बेताब हैं, वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्होंने शो में आने से साफ इनकार कर दिया है। आइए जानते हैं उन 5 सितारों के बारे में जिन्होंने ‘बिग बॉस 19’ का ऑफर ठुकरा दिया।

1. पुरव झा

सोशल मीडिया पर अपनी कॉमिक टाइमिंग और प्रैंक वीडियोज़ के लिए मशहूर पुरव झा को ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) का गोल्डन ऑफर दिया गया था। ‘द ट्रेटर्स’ में उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस को देखते हुए मेकर्स ने उन्हें शो के लिए लगभग कन्फर्म कर लिया था। लेकिन पुरव झा ने इस शो से दूरी बनाना ही बेहतर समझा और शो को ठुकरा दिया।

2. जन्नत जुबैर

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर को भी ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने इस शो को करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। खबरों के मुताबिक, जन्नत इस शो में शामिल नहीं होना चाहतीं क्योंकि इस सीजन में उनके एक्स बॉयफ्रेंड मिस्टर फेसु की भी एंट्री की चर्चा है। उन्होंने निजी वजहों के चलते शो से दूरी बना ली।

jannat zubair

3. बाबिल खान

बॉलीवुड लेजेंड इरफान खान के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) का नाम अचानक तब सुर्खियों में आ गया जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ और उन्होंने इंडस्ट्री पर कई गंभीर आरोप लगाए। मेकर्स ने सोचा कि बाबिल शो में आएंगे तो खूब चर्चा होगी। लेकिन बाबिल ने शो को खड़े-खड़े नकार दिया।

4. राज कुंद्रा

राज कुंद्रा, जो पहले ही काफी विवादों में रह चुके हैं, उन्हें भी ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) का ऑफर मिला। उन्होंने खुद इस खबर की पुष्टि की, लेकिन यह कहकर ऑफर को मना कर दिया कि उनके घर से पहले ही दो लोग इस शो का हिस्सा बन चुके हैं (संभावित रूप से शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी), इसलिए अब और नहीं।

raj kundra

5. शरद मल्होत्रा

टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा को भी हर साल की तरह इस बार भी ‘बिग बॉस’ के लिए अप्रोच किया गया। लेकिन इस बार भी उन्होंने शो को ना कह दिया। शरद का कहना है कि उन्हें इस तरह के रियलिटी शो में दिलचस्पी नहीं है और वो अपनी प्राइवेसी को लेकर काफी सजग हैं।

ये भी पढ़े: Sardaar Ji 3 विवाद के बीच Neeru Bajwa ने डिलीट किए फिल्म से जुड़े सारे पोस्टस

Yashika Jandwani