‘पिछली सरकार ने एक जनपद, एक माफिया…’, Etawah कथावाचक कांड को लेकर सपा पर बरसे CM योगी

Summary :

Etawah: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कथावाचकों के कथित अपमान को लेकर जहां समाजवादी पार्टी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला किया है. उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश दंगों, माफियाओं और गिरोहबाज़ी के लिए बदनाम था. उस दौर में प्रदेश को व्यापारी और बेटियों के लिए सबसे असुरक्षित राज्य माना जाता था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे केवल अपने परिवार के…

Etawah: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कथावाचकों के कथित अपमान को लेकर जहां समाजवादी पार्टी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला किया है. उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश दंगों, माफियाओं और गिरोहबाज़ी के लिए बदनाम था. उस दौर में प्रदेश को व्यापारी और बेटियों के लिए सबसे असुरक्षित राज्य माना जाता था.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे केवल अपने परिवार के हित में काम करती थीं. “एक जनपद, एक माफिया” देने की परंपरा ही उनकी असली उपलब्धि रही है. उन्होंने कहा कि उन सरकारों का मुख्य उद्देश्य जातीय संघर्ष को बढ़ावा देना और परिवारवाद को बढ़ाना रहा है.

MSME कार्यक्रम में युवाओं को…

विश्व एमएसएमई दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार का मकसद उत्तर प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को राज्य के विकास में लगाना है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार जाति नहीं, प्रतिभा को महत्व देती है.

सीएम योगी ने “सीएम युवा हब योजना” और अन्य नई पहलों की शुरुआत की. उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा प्लेटफॉर्म देना है, जहां वे अपनी प्रतिभा का पूर्ण उपयोग कर सकें. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें केवल जातिगत समीकरणों में उलझी रहीं, जिससे युवाओं के सामने पहचान का संकट पैदा हुआ.

उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति पर फोकस

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि आज उत्तर प्रदेश का निर्यात दो लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुका है. वहीं, प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 46,000 रुपये से बढ़कर अब 1.2 लाख रुपये हो गई है. उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार के चलते राज्य की जीडीपी 12.75 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 31 लाख करोड़ रुपये हो चुकी है. योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने धर्म, जाति या क्षेत्र के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया है, बल्कि सभी को समान अवसर उपलब्ध कराए हैं.

यह भी पढ़ें-कथावाचक कांड में 19 गिरफ्तार और 13 गाड़ियां सीज, पुलिस से झड़प के बाद गांव में फोर्स तैनात

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।