इस समय दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी स्टारर फिल्म ‘दिल बेचारा’ खूब सुर्ख़ियों में है। इस फिल्म में लीड किरदारों के अलावा फिल्म की कास्ट की भी खूब तारीफ हो रही है। फिल्म में संजना सांघी की मां के रोल में स्वास्तिका मुखर्जी और पाप के रोल में सास्वता चटर्जी ने काफी दमदार एक्टिंग की है। वैसे फिल्म में अपने मिसेज बासु को बहुत सख्त मां के तौर पर देखा होगा,लेकिन अब जरा आप उनके खूबसूरत अवतार पर भी नजर डाल लीजिए।

फिल्म में सख्त और केयरिंग मां
स्वास्तिका ‘दिल बेचारा’ फिल्म में हाउस वाइफ के किरदार में हैं,जो अपनी कैंसर पीड़ित बेटी की देखरेख बहुत ध्यान से करती हैं,फिल्म में उनकी एक्टिंग कन्विंसिंग है।

इस फिल्म से पहले स्वास्तिका मुखर्जी पाताल लोक में भी दिखाई दे चुकीं हैं,उन्होंने वेब सीरीज में डॉली मेहरा का रोल प्ले किया था।

अभिनेत्री ने फिल्म दिल बेचारा में उन्हें कास्ट करने के लिए मुकेश छाबड़ा को थैंक यू कहते इंटरनेट पर एक पोस्ट भी साझा किया। उन्होंने बताया कि मां जैसे बाल नहीं थे फिर भी उन्हें चुना गया। मुकेश के सपोर्ट के लिए उन्होंने शुक्रिया कहा है।

स्वास्तिका कौन है?
बता दें कि स्वास्तिका मुखर्जी एक इंडियन अभिनेत्री हैं,उन्होंने बंगाली टीवी सीरीज ‘देवदासी’ से अपना डेब्यू किया था। वहीं 2001 में बंगाली फिल्म हेमन्तर पाखी में काम किया।

बॉलीवुड डेब्यू
स्वास्तिका मुखर्जी ने साल 2008 में ‘मुंबई कटिंग’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया।

18 साल में हुई शादी
स्वास्तिका की शादी 1998 में हुई जब वह 18 साल की थी,मगर उनकी शादी महज 2 साल चल पाई इसके बाद वह अपने पति से हमेशा-हमेशा के लिए अलग हो गई।

इतना ही नहीं अभिनेत्री ने अपने पति पर मारपीट और प्रेग्नेंसी के दौरान घर पर बंद करने का आरोप भी लगाया था। वैसे स्वास्तिका की एक बेटी भी है।


Download Android App
Download iOS App



