Actresses Who Worked While They Were Pregnant: इन एक्ट्रेसेस ने प्रेग्नेंसी में भी किया जमकर काम

Summary :

कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने तो अपनी प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में भी जमकर काम किया और किसी को अहसास भी नहीं होने दिया आइए आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही धाकड़ गर्ल्स के बारे में, जो अपने प्रेग्नेंसी के मुश्किल वक्त में भी फिल्मों में काम करती रहीं इस लिस्ट में हाल ही में मां बनी दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है, फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में एक्ट्रेस ने लीड रोल निभाया इसके अलावा इस दौरान उन्होंने कई मुश्किल सीन्स भी किए, एक्ट्रेस ने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी और अपना काम अच्छे…

कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने तो अपनी प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में भी जमकर काम किया और किसी को अहसास भी नहीं होने दिया

आइए आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही धाकड़ गर्ल्स के बारे में, जो अपने प्रेग्नेंसी के मुश्किल वक्त में भी फिल्मों में काम करती रहीं

इस लिस्ट में हाल ही में मां बनी दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है, फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में एक्ट्रेस ने लीड रोल निभाया

इसके अलावा इस दौरान उन्होंने कई मुश्किल सीन्स भी किए, एक्ट्रेस ने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स में किसी तरह की बाधा नहीं आने दी और अपना काम अच्छे से जारी रखा

फिल्म अ थर्सडे में काम करने के दौरान नेहा पूरे 8 महीनों की प्रेग्नेंट थीं, एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने बाद में स्क्रिप्ट में बदलाव करते हुए नेहा को एक प्रेग्नेंट पुलिस ऑफिसर के तौर पर शामिल किया

इससे ये साबित होता है कि फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस की कंडीशन के हिसाब से भी चेंजेस किए जाते हैं

दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान करीना ने फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग की थी, साढ़े पांच महीने की प्रेग्नेंट करीना ने फिल्म में शानदार परफॉर्मेंस दी

उनकी प्रोफेशनल अप्रोच और डेडिकेशन हर किसी के लिए एक इंस्पिरेशन बन गई

आर्टिकल 370 की शूटिंग के दौरान ही यामी को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला, इसके बाद भी उन्होंने काम जारी रखा। एक्ट्रेस की मेहनत रंग लाई और आर्टिकल 370 साल 2024 की सबसे बड़ी हिट्स में से एक बन गई

इस लिस्ट में आलिया भट्ट का भी नाम शामिल है। हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन के दौरान आलिया प्रेग्नेंट थीं, गैल गैडोट के साथ काम करते हुए उन्होंने कई एक्शन सीन भी दिए थे

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।