बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा स्टारर ‘द केरल स्टोरी’ के ट्रेलर ने इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों को दो भागों में डिवाइड कर दिया है।जहां कुछ कह रहे हैं कि वे सिनेमाघरों में फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे कॉन्ट्रोवर्शियल और प्रोपगैंडा बता रहे हैं। ऐसे में खुद फिल्म की एक्ट्रेस ने आगे आकर ट्रोलर्स के सभी सवालों का जवाब दिया है।

‘कमांडो’ एक्ट्रेस ने ट्विटर हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो उन लोगों पर अपने विचार साझा करते हुए, जो आने वाली फिल्म को प्रोपगैंडा बता रहे हैं, वीडियो में वो कह रही हैं, “हमारी फिल्म किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। लेकिन ये निश्चित रूप से एक आतंकवाद विरोधी संगठन है।

हमारी फिल्म लड़कियों को नशीला पदार्थ दिए जाने, ब्रेनवाश किए जाने, रेप, मानव-तस्करी, जबरदस्ती गर्भधारण करने और फिर कई बार कई लोगों द्वारा फिर से रेप किए जाने के बारे में है। और जिस बच्चे को वे जन्म देते हैं, उन्हें उनसे छीन लिया जाता है और फिर उन्हें आत्मघाती हमलावर बना दिया जाता है।”

उन्होंने आगे बताया, “इसलिए जब आप इसे राजनीतिक एजेंडा या प्रोपेगंडा कहते हैं, तो ये सिर्फ विषय को भटकाना है और इस मुद्दे को तुच्छ बनाना है। हमारी फिल्म लाइफ और डेथ के बारे में है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि हम सभी धर्मों, संप्रदायों, जातियों की लड़कियों में जागरूकता फैला सकते हैं। और जो कुछ अभी भी इसे प्रचार कह रहे हैं, मुझे लगता है कि एक बार जब वे फिल्म देख लेंगे, तो ये 5 मई को रिलीज हो रही है। सभी तथ्यों के साथ जब वे इसे देखेंगे, मुझे लगता है कि वे अपना मन बदल लेंगे।
Pyar and Propoganda ❤ full video on youtube #TheKeralaStory #AskAdah pic.twitter.com/klOxMzBFK5
— Adah Sharma (@adah_sharma) April 29, 2023
इसी के साथ अदा ने कहा, ‘एक भारतीय होने के नाते, एक इंसान होने के नाते, एक लड़की होने के नाते, ये बहुत ही डरावनी कहानी है कि लड़कियां गायब हो रही हैं। और भी डरावना है कि जो भी लोग इसे प्रोपेगेंडा कह रहे हैं या नंबर डिस्कस कर रहे हैं, मैं यकीन नहीं कर सकती कि पहले हम लोग नंबर जस्टिफिकेशन दे रहे हैं और फिर हम लोग कह रहे हैं लड़कियां गायब हुई हैं। पहले हमें ये डिस्कस करना चाहिए कि लड़कियां गायब हैं और फिर आप नंबर डिस्कस करो।’

बता दें कि फिल्म केरल स्टोरी उन घटनाओं को उजागर करेगी जिसके कारण केरल में 32,000 महिलाएं लापता हो गईं और उनकी दुर्दशा ब्रेनवॉश और कट्टरपंथी होने के बाद एक हद तक हो गई, जहां उन्हें आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए मोहरे के रूप में यूज किया जाता है। सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित इस फिल्म में योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी भी अहम रोल में हैं।


Download Android App
Download iOS App



