Aditi Rao Hydari Birthday: 23 की उम्र में अपने सबसे अच्छे दोस्त से की शादी फिर 4 साल बाद ही टूट गया रिश्ता, आखिर क्या थी इसकी वजह?

Summary :

Aditi Rao Hydari Birthday: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी आज यानी 28 अक्टूबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें, राजघराने से ताल्लुक रखने वाली अदिति का जन्म 1986 में हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने साउथ सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही बॉलीवुड में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली। हालांकि फिल्मों के अलावा अदिति राव हैदरी की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही हैं। आइए एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके जानते उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें। Aditi Rao Hydari Birthday: सत्यदीप से पहली शादी अदिति ने जब…

Aditi Rao Hydari Birthday: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी आज यानी 28 अक्टूबर को अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दें, राजघराने से ताल्लुक रखने वाली अदिति का जन्म 1986 में हैदराबाद में हुआ था। उन्होंने साउथ सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की और जल्द ही बॉलीवुड में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली। हालांकि फिल्मों के अलावा अदिति राव हैदरी की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही हैं। आइए एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके जानते उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें।

Aditi Rao Hydari Birthday: सत्यदीप से पहली शादी

satyadeep mishra
satyadeep mishra (Credit: Social Media)

अदिति ने जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था, तभी उनकी मुलाकात एक्टर सत्यदीप मिश्रा से हुई थी। बताया जाता है कि उस वक्त अदिति सिर्फ 17 साल की थीं। कुछ सालों की दोस्ती के बाद उन्होंने 2009 में 23 साल की उम्र में सत्यदीप से शादी कर ली लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला पाया। वहीं चार साल बाद, 2013 में दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया।

Aditi Rao Hydari Birthday
Aditi Rao Hydari Birthday (Credit: Social Media)

तलाक की वजह सामने आई कि दोनों एक दूसरे के साथ तालमेल नहीं बैठा पाए और वो एक दोस्त के तौर पर ही अच्छे थे। अदिति ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके रिश्ते है इस तरह खत्म होना काफी पेनफुल था, लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं और उनके परिवारों के बीच भी एक अच्छा रिश्ता बना हुआ है।

Aditi Rao: कौन हैं सत्यदीप मिश्रा?

Masaba Gupta
Masaba Gupta (Credit: Social Media)

बता दें, सत्यदीप मिश्रा ने अपने करियर की शुरुआत भारतीय राजस्व सेवा से की थी। उन्होंने कुछ समय वकील के तौर पर भी काम किया, लेकिन आगे चलकर उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। वे चिल्लर पार्टी और नो वन किल्ड जेसिका जैसी फिल्मों में नजर आए। इसके अलावा वे वेब सीरीज़ इललीगल, मसाबा मसाबा, थिंकिस्तान और जहानाबाद लव एंड वॉर में भी अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। सत्यदीप ने साल 2023 में मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी की, जो एक्ट्रेस नीना गुप्ता और वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं।

Aditi Rao Love Life: अदिति और सिद्धार्थ की मुलाकात

aditi rao sidharth
Aditi Rao Love Life (Credit: Social Media)

अदिति की जिंदगी में प्यार एक बार फिर तब दस्तक लेकर आया जब उन्होंने एक्टर सिद्धार्थ के साथ फिल्म महा समुद्रम की शूटिंग शुरू की। दोनों इस फिल्म में लीड रोल में थे। सेट पर ही सिद्धार्थ ने अदिति से मुलाकात की और उनसे कहा “हैलो, ब्यूटीफुल गर्ल”। सिद्धार्थ के इस तरह बात करने वाले अंदाज़ ने अदिति के दिल छू लिया और यहीं से दोनों की कहानी शुरू हुई।

Aditio rao Love Life
Aditio rao Love Life (Credit: Social Media)

पहले दिन से ही सिद्धार्थ ने अदिति को स्पेशल फील कराया। वे रोज अपने घर से घी वाली इडली अदिति की टीम के लिए भेजते थे। शूटिंग के दौरान दोनों के बीच काफी दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप

Aditi Rao
Aditi Rao (Credit: Social Media)

बता दें, शुरुआत में सिद्धार्थ चेन्नई में रहते हैं और अदिति मुंबई में अपना काम करती थी। दोनों ने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप काफी अच्छे तरह से मैनेज किया। वहीं अक्सर दोनों हैदराबाद, चेन्नई और मुंबई के बीच सफर करते रहे ताकि एक-दूसरे से मिल सकें। एक बार तो सिद्धार्थ ने रात के तीन बजे दिल्ली पहुंचकर अदिति को सरप्राइज दे दिया था।

वहीं क्या आप जानते है सिद्धार्थ का प्रपोज करने का तरीका भी काफी अनोखा था। वे अक्सर मजाक में घुटनों पर बैठकर प्रपोज करने का नाटक करते थे लेकिन फिर जूते ठीक करने लगते थे। हालांकि आखिरकार मार्च 2024 में उन्होंने अदिति को सच में प्रपोज कर ही दिया। सिद्धार्थ ने अदिति को हैदराबाद के उसी स्कूल में जाकर प्रपोज किया जहां अदिति का बचपन बीता था। सिद्धार्थ ने उन्हें रिंग पहनाई और कहा “अदु, मुझे सुनो”। इसके बाद अदिति ने खुशी-खुशी “हां” कह दिया।

कब हुई थी शादी

Aditi Rao Wedding
Aditi Rao Wedding (Credit: Social Media)

मार्च में हुई सगाई के बाद अदिति और सिद्धार्थ ने सितंबर 2024 में तेलंगाना के वानापर्थी स्थित 400 साल पुराने मंदिर में शादी की। यह मंदिर अदिति के परिवार से जुड़ा हुआ है। यहीं वजह है शादी पूरी तरह साउथ इंडियन ट्रेडिशन के साथ की गईं। आज अदिति राव हैदरी अपने पति सिद्धार्थ के साथ हैप्पिली मैरिड लाइफ बिता रही है।

ये भी पढ़ें: Kis Kisko Pyaar Karoon 2 में Bollywood की ये 4 हसीनाएं बनेंगी Kapil Sharma की Wives

Yashika Jandwani