Heavy Rainfall Alert in States:100 KM की रफ्तार से टकराएगा मोंथा तूफान! 215 राहत केंद्र स्थापित, NDRF और बचाव दल अलर्ट

Summary :

Heavy Rainfall Alert in States: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आज आंध्र प्रदेश के तट पर टकरा सकता है। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू सहित कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज, 28 अक्टूबर की शाम तक मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश तट पर टकरा सकता है। इस तूफान ने अब गंभीर रूप ले लिया है जिससे अधिकतम निरंतर हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा से लेकर 110 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। Relief Camp in Tamil Nadu: 215 राहत केंद्र स्थापित…

Heavy Rainfall Alert in States: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ आज आंध्र प्रदेश के तट पर टकरा सकता है। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू सहित कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज, 28 अक्टूबर की शाम तक मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश तट पर टकरा सकता है। इस तूफान ने अब गंभीर रूप ले लिया है जिससे अधिकतम निरंतर हवा की गति 90-100 किमी प्रति घंटा से लेकर 110 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

Relief Camp in Tamil Nadu: 215 राहत केंद्र स्थापित

तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून के तेज होने के साथ ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन (जीसीसी) ने बारिश से जुड़ी चुनौतियों और बीमारियों के खतरे को रोकने के लिए तैयारियां की हैं। निचले और जल्दी बाढ़ की चपेट में आने वाले इलाकों के निवासियों को तुरंत सहायता देने के लिए शहर में अब तक 215 राहत केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र में भोजन, स्वच्छता और स्वच्छ पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। भोजन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 106 केंद्रीय रसोई का नेटवर्क तैयार किया गया है।

Heavy Rainfall Alert in States:कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट 
कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट  (source: social media)

चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि मोंथा तूफान तटीय आंध्र प्रदेश को प्रभावित करेगा, IMD ने चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम और रानीपेट जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है, जिसमें कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ क्षेत्रों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बूंदाबांदी होने की चेतावनी दी गई है। चेन्नई के जिला कलेक्टर ने मंगलवार को एहतियात के तौर पर शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में एक दिन की छुट्टी घोषित की है।

Montha Cyclone Alert in Chennai: मछुआरों को सलाह

ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के नगर निगम अधिकारियों ने बाढ़ को रोकने और जल निकासी सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए पंप और फील्ड स्टाफ तैनात किए हैं। इस बीच, तट पर खराब मौसम और तेज हवाओं के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने तटीय और निचले इलाकों के निवासियों से घर के अंदर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने का आग्रह किया है। बारिश के दौरान समुद्र तटों, नदी के किनारों या खुले नालों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Cyclone News Hindi: आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट

Cyclone News Hindi
Cyclone News Hindi (source: social media)

गंभीर रूप ले चुका तूफान के बाद IMD ने तटीय आंध्र प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तटीय आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, पार्वतीपुरम मान्यम, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, अल्लूरी सीतारमा राजू, अनाकापल्ली, काकीनाडा-यनम, डॉ. बीआर अंबेडकर कोनसीमा, पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी, एलुरु, एनटीआर, कृष्णा, गुंटूर, पालनाडु, बापटला और प्रकाशम जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 28 Oct: बारिश ने गिराया तापमान, Montha तूफान मचाएगा तबाही, इन राज्यों में हाई अलर्ट, जानें आज का वेदर अपडेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।