बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपना रिलेशनशिप दुनिया के सामने कुबूला था। उन्होंने सोशल मीडिया पर रोहनप्रीत सिंह के लिए खुलेआम अपने प्यार का इज़हार किया। अब नेहा के बाद उनके दोस्त और फेमस बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण ने भी अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म कर दिया है। आदित्य नारायण ने श्वेता अग्रवाल के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात की है।
आदित्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा, मैं श्वेता से फिल्म शापित के सेट पर मिला था और हम दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। फिर धीरे-धीरे मुझे श्वेता से प्यार होने लगा। शुरू में वो सिर्फ दोस्त बनना चाहती थीं क्योंकि हम दोनों यंग थे और अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे। हर रिलेशनशिप की तरह हमारे रिलेशन में भी काफी उतार-चढ़ाव आए। मेरे पैरेंट्स को श्वेता काफी पसंद है।

साथ ही आदित्य ने ये भी बताया की वो कब शादी करेंगे। आदित्य ने कहा- हमारी शादी नवंबर-दिसंबर में हो सकती है। आदित्य ने कहा, ‘मुझे याद है कि कुछ सालों पहले लोग ये अनुमान लगाने लगते थे कि मेरा और श्वेता का ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद श्वेता के साथ बाहर जाना मुश्किल हो गया था। मुझे पता है कि रिलेशनशिप में दिक्कतें आती हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं की सब खत्म हो गया। इन दिनों शादी बहुत जल्दी टूट जाती हैं तो हम दोनों एक दूसरे को अच्छे से जान रहे थे। तो इतने सालों के रिलेशनशिप के बाद मुझे लगता है कि अब सही समय है हम शादी कर लें।


Download Android App
Download iOS App



