Aditya Roy Kapur : करण जोहर के फेमस टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ के हालिया एपिसोड में एक्टर आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर ने ‘कॉफी’ काउच की शोभा बढ़ाई। ‘आशिकी 2’ एक्टर के साथ बातचीत के दौरान KJO ने एक्टर अनन्या पांडे के साथ डेटिंग की अफवाहों पर बात की, जिस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “देखिए करण, आपने अपने शो में कहा था ‘मुझसे कोई रहस्य न पूछें और मैं आपसे कोई झूठ नहीं बोलूंगा।”
- करण जोहर के टॉक शो KWK 8′ के एपिसोड में एक्टर आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर पहुंचे
- करण ने आदित्य को बताया कि अनन्या ने कहा था कि वह “बहुत अनन्या कोय कपूर” महसूस कर रही हैं
- जिस पर ‘ये जवानी है दीवानी’ एक्टर ने कहा, “और मैं अब तक आदित्य जॉय कपूर हूं
- आदित्य ने अनन्या को “Joy, pure joy and bliss” बताया
View this post on Instagram
Aditya Roy Kapur : करण ने आदित्य को यह भी बताया कि ‘KWK 8’ के पहले एपिसोड में अनन्या ने कहा था कि वह “बहुत अनन्या कोय कपूर” महसूस कर रही हैं, जिस पर ‘ये जवानी है दीवानी’ एक्टर ने कहा, “और मैं अब तक आदित्य जॉय कपूर हूं।जिसपर करण ने आदित्य से पूछा “तुम्हारा मतलब है कि तुम joyously situationship में हो ?” तो उन्होंने कहा, ‘मैं quite joyous हूँ ।’
View this post on Instagram
करण ने उनसे यह भी पूछा कि जब वह कहते हैं कि अनन्या ‘Joy’ है तो उनके दिमाग में पहला शब्द क्या आता है? जिस पर, आदित्य ने जवाब दिया, “Joy, pure joy and bliss”। पिछले कुछ समय से अनन्या और आदित्य के डेटिंग की अफवाह है। यह सब तब शुरू हुआ जब दोनों पिछले साल कृति सेनन की दिवाली पार्टी में एक साथ दिखे। हालाँकि, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों की पुष्टि नहीं की है।कथित तौर पर दोनों हाल ही में अनन्या का 25वां जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव भी गए थे।’कॉफी विद करण 8′ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है।
मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




