हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक ‘अवतार‘ ने फिल्म इंडस्ट्री में एक
अलग इतिहास रच दिया था। नीले रंग के
जीवों की इस कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। करीब एक
दशक पहले रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था।
इतना ही नहीं तभी
से फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे है। अब जाकर फाइनली अवतार के फैंस के लिए एक
खुशखबरी मिली है क्योंकि फिल्म के सीक्वल यानी ‘अवतार 2‘ के टाइटल का ऐलान कर दिया गया है। इसी के साथ फिल्म की पहली झलक और रिलीज डेट से
भी पर्दा उठ चुका है।
मेकर्स ने बताया कि सिनेमाकोन के इस सीक्वल को ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर‘ नाम दिया गया है। वहीं, 13 साल के बाद फिल्म की पहली झलक भी दिखा दी गई
है। फिल्म ‘अवतार 2‘ यानी ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर‘ को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म की पहली
झलक देखने के बाद दर्शक फिल्म के टीजर और ट्रेलर को देखने के लिए बेताब है। अब जल्द
ही फिल्म के टीजर और ट्रेलर को भी विशेष रूप से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
खबरों के मुताबिक फिल्म के टीजर को डॉक्टर स्ट्रेंज की रिलीज साथ ही देखने को
मिल सकता है। ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस‘ 6 मई,2022 को रिलीज होगी। फिल्म ‘अवतार 2‘ में सैम वर्थिंगटन के जेक और जो सलदाना नेटियरी की जिंदगी की कहानी को आगे
बढ़ाया जाएगा। क्योंकि वे अब माता-पिता बन गए हैं।
गौर करने वाली बात ये है कि फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ाने के लिए फिल्म
अवतार के सीक्वल से पहले 20वीं सेंचुरी स्टूडियो भी पहली अवतार को
सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज कर रहा है। यह फिल्म 23 सितंबर, 2022 को रिलीज की जाएगी और दर्शक एक बार फिर से 3डी में अवतार देख सकेंगे।
बता दें कि इस इंटरगैलेक्टिक एपिक फिल्म का पहला पार्ट 2009 में रिलीज किया
गया था। उस वक्त ही फिल्म के डायरेक्टर जेम्सह कैमरून ने इसके दूसरे पार्ट का भी
ऐलान कर दिया गया था, लेकिन उन्हें अपने इस आइडिया को कैनवस तक लाने
में 13 सालों का लंबा समय लग गया। ‘अवतारः द वे ऑफ वॉटर‘ को इसी साल 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को 160
भाषाओं में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।


Download Android App
Download iOS App








