फिल्म जीरो के बाद बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान पिछले दो साल से बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुए है। लेकिन लंबे समय बाद शाहरुख खान के फैंस के लिए अच्छी खबर आई है। एक्टर ने एक नहीं बल्कि तीन फिल्में साइन कर ली है।बताया जा रहा है कि एक्टर पठान के अलावा राजुकमार हिरानी और साउथ फिल्ममेकर संग भी फिल्में करने जा रहे है।

फिल्म पठान को लेकर तो पहले ही खबर सामने आ चुकी है लेकिन अब खबर आई है कि बादशाह खान को राजकुमार हिरानी और साउथ फिल्ममेकर ने अपने फिल्म के लिए साइन किया है। शाहरुख खान ने पहली बार साउथ डायरेक्टर एटली संग हाथ मिलाया है। वे उनकी फिल्म में डबल रोल निभाने जा रहे है।. जी हां, डुप्लीकेट और डॉन के बाद शाहरुख तीसरी बार डबल रोल में नजर आने वाले है। फिल्म में शाहरुख बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाते दिख जाएंगे।

फिल्म की कहानी दो जेनरेशन गैप पर फिल्माई जाएगी। दो जनरेशन गैप के लोगों की सोच पर जोर करती हुई इस फिल्म में दिखाया जाएगा कि एक पिता और बेटे की सोच किस तरह से एक-दूसरे से अलग होती है। इसके साथ ही खबर यह भी है कि फिल्म में शाहरुख एक सीनियर रॉ एजेंट का किरदार निभाएंगे। जिसमें वह अपने ही गैंगस्टर बेटे की तलाश में मिशन पर निकलते दिखेंगे।

इसके अलावा शाहरुख खान को सुपरहिट डायरेक्टर राजु हिरानी ने भी अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया है। यह एक सोशल कॉमेडी है, जो कि पंजाब से कनाडा जा रहे एक शख्स के इमिग्रेशन यानी आप्रवासन पर आधारित है।


Download Android App
Download iOS App



