बॉलीवुड के अगर मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान है तो वहीं Amrish Puri को खलनायक का बादशाह मना जाता है। 70 के दशक से 21 वीं सदी तक फिल्मों में खलनायक रहने वाले अमरीश पूरी बेशक आज इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन आज भी वह लोगों के मन में बसे हुए हैं। खलनायक तो बहुत से देखने को मिले लेकिन अमरीश पुरी दमदार वाली बात किसी और में देखने को ही नहीं मिल सकी।


इस वजह से लगायी थी फटकार
आपको बता दें कि आमिर खान और Amrish Puri कभी भी एक साथ बड़े पर्दे पर काम करते हुए दिख नहीं पाएं। इसके पीछे जो कारण था वह है अमरीश पुरी की डांट जी हां दरअसल अमरीश पुरी ने एक दम से अंजाने में ही सबके सामने जब फिल्म जबरदस्त के सेट पर आमिर को बहुत तेज फटकार लगाई। अमरीश पुरी ने जो आमिर को फटकार लगाई वह आमिर कभी भुल ही नहीं पाए और फिर हमेशा ही आमिर उन फिल्मों में काम करने से मना करते रहे जिसमें अमरीश पुरी होंगे।
यह बात उस वक्त की है जब 1985 में फिल्म जबरदस्त के डायरेक्टर आमिर के चाचा नासिर हुसैन थे। इस फिल्म के लिए आमिर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम रहे थे और साथ ही डायरेक्शन की बारीकियो को समझ रहे थे। फिल्म में मुख्य किरादर के रूप में संजीव कपूर, सनी देओल, जय प्रदा और अमरीश पूरी थे। अमरीश पूरी नहीं जानते थे कि नासिर हुसैन, आमिर खान के चाचा हैं।
फिल्म का एक्शन सीन सूट करने के दौरान आमिर के चाचा को यह मालूम था कि आमिर यह सीन को अच्छे से कर लेंगे। इसलिए वो अपना आराम करने चले गए। Amrish Puri से कुछ गलत शॉट हो रहे थे तो इसके लिए आमिर ने उन्हें टोका पहले Amrish Puri ने ऐसा किया कि उन्होंने जैसे कुछ सुना ही नहीं लेकिन जब आमिर बार-बार टोकते रहे ।
तो Amrish Puri को गुस्सा आ गया और उन्होंने न जाने गुस्से में आमिर को क्या-क्या कह डाला और सबके सामने उन्होंने आमिर को बहुत जोर से डंाटा। फिर कुछ समय बाद ही अमरीश को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने आमिर से माफी मांगी।


Download Android App
Download iOS App








