अनुष्का के बाद अब एक्टर Ranveer Singh ने रैश ड्राइविंग कर रहे शख्श को लताड़ा, वीडियो वायरल

Summary :

बॉलीवुड के सुपरस्टार अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं लेकिन कभी-कभी यह सुपरस्टार ऐसे काम कर जाते हैं जो सुर्खियों में आ जाता है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं लेकिन कभी-कभी यह सुपरस्टार ऐसे काम कर जाते हैं जो सुर्खियों में आ जाता है। इन सुपरस्टार से इस तरह की उम्मीद नहीं की जाती है।

काफी समय से बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर हो रहे हैं ट्रोल

पिछले कुछ हफ्ते पहले बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक युवक को सड़क पर कचरा डालने पर बहुत ज्यादा लताड़ा था। उस समय अनुष्का शर्मा को इस बात के लिए सोशल मीडिया पर बहुत ट्रोल किया गया था। अब बता दें ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के खिलजी यानी Ranveer Singh भी करते हुए दिखे हैं।

रैश ड्राइविंग कर रहे इस शख्स पर भड़के Ranveer Singh

बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों अभिनेता Ranveer Singh का यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो में रणवीर सिंह कार ड्राइव कर रहे शख्स पर गुस्से से भड़कते और चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं।

खबरों की मानें तो रणवीर सिंह कार ड्राइवर को ठीक से कार न चलाने की वजह से उस शख्स को डांट रहे थे। वहीं तो कार ड्राइवर ने यह आरोप लगाया है कि रणवीर सिंह ने न केवल उन्हें डांटा बल्कि गंदी गालियां भी दी हैं।

बता दें कि Ranveer Singh के इस वीडियो का खुलासा तब हुआ जब उनके गुस्से का शिकार हुए कार ड्राइवर ने घटना के दौरान वीडियो बना लिया और रणवीर सिंह के आफिशियल ट्विटर अकाउंट पर उनकी एक तस्वीर के साथ कमेंट बॉक्स में जा कर इसे शेयर कर दिया।

शख्स ने Ranveer Singh पर निकाला गुस्सा

कार ड्राइवर ने वीडियो शेयर करते हुए कमेंट में लिखा- ‘बदतमीज इंसान, बात करने की तमीज नहीं, तुम जैसे इंसान को ये भी नहीं पता कि किसी की मां- बहन के सामने इतनी गाली कौन देता है। पागल इंसान अगर यही एटिट्यूड रहा तो जल्द ही सड़क पर आ जाएगा। पहले लोगों से बात करने की तमीज सिख फिर हीरो बनना फ्लॉप एक्टर।’

https://twitter.com/aquariussandesh/status/1036472078441037824

इस मामले में अनुष्का को कर चुके हैं लोग ट्रोल

बता दें इस वीडियो में कार ड्राइवर Ranveer Singh से अपनी गलती के लिए माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह का यह वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। हालांकि रणवीर सिंह ने इस वीडियो को लेकर अभी तक कोर्ई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

रणवीर सिंह से पहले अनुष्का शर्मा ने भी अपनी गाड़ी के बगल से गुजर रही दूसरी गाड़ी में बैठे शख्स को सड़क पर कूड़ा डालने के लिए मना और लताड़ा था। उसके बाद उस शख्स ने भी सोशल मीडिया पर अनुष्का के खिलाफ अपना गुस्सा निकाला था।

इन फिल्मों में बिजी हैं Ranveer Singh

Ranveer Singh की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह बहुत जल्द जोया अख्तर की आने वाली फिल्म गुली ब्वॉय में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ पहली बार आलिया भट्ट काम करती हुई नजर आएंगी।

इसके अलावा रणवीर सिंह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान साथ में नजर आएंगी। फिल्म सिम्बा से सारा अली खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

Desk Team