मलाइका अरोड़ा ने अपने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से सुर्खियां बटोरी हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस पोस्ट में उन्होंने ‘ना कहने’ को लेकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। इस क्रिप्टिक पोस्ट को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि मलाइका अब अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं।
अर्जुन ने खुद को कहा सिंगल
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें कई महीनों से चल रही थीं। दोनों ने एक-दूसरे के जन्मदिन पर कोई पोस्ट शेयर नहीं किया, जिससे उनके ब्रेकअप की खबरें और तेज हो गईं। हाल ही में सिंघम अगेन के एक्टर ने एक दिवाली पार्टी में शिरकत की, जहां उन्होंने पैपराज़ी को साफ-साफ बता दिया कि वह अब सिंगल हैं। इस साफ-साफ बयान ने मलाइका के साथ उनके ब्रेकअप की पुष्टि कर दी है।
वायरल हुई मलाइका के ये इंस्टा स्टोरी
मलाइका ने बिना किसी का नाम लिए इस इंस्टाग्राम स्टोरी को लोगों के साथ शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने ऊर्जा खत्म करने वाली चीजों को ना कहने के महत्व पर जोर दिया है। पोस्ट में लिखा है, “नहीं”वेंबर… अब समय आ गया है कि ऐसे लोगों, जगहों और स्थितियों को नकारना शुरू किया जाए जो ऊर्जा खत्म करती हैं।”
6 साल से कर रहे थे एक दूसरे को डेट
अरबाज खान से तलाक के कुछ समय बाद ही मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। वह एक्टर से 13 साल बड़ी हैं। उम्र के फासले की वजह से दोनों को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, लेकिन 6 साल तक वे एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहे और खुलकर अपने प्यार का इजहार किया। हालांकि सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अब वे अलग हो चुके हैं। उनके ब्रेकअप की वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है।


Download Android App
Download iOS App






